OnePlus लॉन्च करेगी पहला कस्टमाइजेबल Keyboard, सुविधानुसार बदल सकेंगे फंक्शन

स्मार्टफोन, ऑडियो वियरेबल मार्केट में पैठ बनाने के बाद OnePlus अब अपना मैकेनिकल कीबोर्ड भी लेकर आ रही है। कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है और इस प्रोडक्ट को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। इसे कंपनी ने Keychron के साथ मिलकर बनाया है। Keychron एक कीबोर्ड बनाने वाली कंपनी है जिसके साथ वनप्लस ने भागीदारी में यह प्रोडक्ट तैयार किया है। इसके बारे में वनप्लस की ओर से कई डिटेल्स भी लॉन्च से पहले रिवील कर दिए गए हैं। वनप्लस की ओर से कम्प्यूटर एक्सेसरीज में यह पहला प्रोडक्ट लॉन्च किया जा रहा है। 

हाल ही में ब्रैंड ने एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। इसका नाम वनप्लस फीचरिंग (OnePlus Featuring) रखा गया है। अपने पहले की-बोर्ड को कंपनी ने इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से पेश किया है। जिससे पता चलता है कि इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी कॉलेबॉरेटेड प्रोडक्ट्स लॉन्च किया करेगी। कीबोर्ड की खास बात ये है कि यह कस्टमाइजेबल होगा, यानि अपनी सुविधानुसार आप इसमें कई बदलाव कर पाएंगे। यह डबल गेस्केट डिजाइन के साथ आएगा जिससे कि टाइपिंग करते टाइम कम से कम साउंड पैदा हो सकेगा। 

OnePlus की ओर से ट्विटर हैंडल पर एक अधिकारिक पोस्ट में इस कीबोर्ड को टीज किया गया है। कंपनी के फाउंडर पीटी लाऊ ने वनप्लस कीबोर्ड को इस महीने की शुरुआत में रिवील किया था। इसके फीचर्स के बारे में बताते हुए कंपनी ने कहा है कि इसमें एल्यूमिनियम बिल्ड दिया गया है। यह कैरी करने में काफी हल्का होगा। इसके अलावा यह मैक, विंडोज और लाइनक्स के साथ कम्पैटिबल होगा। इसका लेआउट भी MacBook कीबोर्ड के जैसा दिया गया है लेकिन यह MS Windows के साथ भी काम करेगा। 

जैसा कि पहले बताया गया है, कीबोर्ड की खास बात इसका कस्टमाइजेबल होना है। इनमें से एक फीचर ये भी है कि हॉट स्वैपेबल फंक्शन है जिसकी मदद से यूजर्स अपनी सुविधानुसार स्विच बदल पाएंगे। साथ ही इसमें ओपन सोर्स फर्मवेयर जैसे QMK और VIA दिया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *