108MP कैमरा वाला Realme 10 आज हो रहा बिक्री के लिए उपलब्ध, अभी खरीदने पर 1 हजार का डिस्काउंट, जानें स्पेसिफिकेशंस

Realme ने भारतीय बाजार में Realme 10 Pro 5G और Realme 10 Pro+ 5G को लॉन्च किया था। हालांकि Pro+ वेरिएंट कुछ ही दिनों बाद बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया था, लेकिन Realme 10 Pro 5G आज यानी कि 16 दिसंबर, 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। यहां हम आपको Realme 10 Pro 5G की कीमत और उस पर मिलने वाले ऑफर से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
 

Realme 10 Pro 5G की कीमत

कीमत की बात की जाए तो Realme 10 Pro 5G के 6GB + 128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, वहीं इसका 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में मिल रहा है। उपलब्धता की बात करें तो यह 8 दिसंबर को लॉन्च हुआ यह फोन Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए आज 12 बजे से उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Hyperspace Gold, Dark Matter और Nebula Blue कलर ऑप्शन में आता है। बैंक ऑफर की बात करें तो ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 750 रुपये तक बचत कर सकते हैं। वहीं एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,000 रुपये तक छूट प्राप्त की जा सकती है। वहीं एचडीएफसी कार्ड ग्राहकों को सीधे 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
 

Realme 10 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme 10 Pro में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्पले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz,टच सैंपलिंग रेट 240Hz और ब्राइटनेस सपोर्ट 680 निट्स तक है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 108MP का पहला कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम, 5जी, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GNSS, USB टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। अन्य फीचर्स के तौर पर माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, ड्यूल स्पीकर्स और साउंड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *