AI बिना मनुष्य के ज्ञान के अधूरा है, और मनुष्य बिना विवेक के खतरनाक। यही आज के समय का सबसे बड़ा सत्य है।

आज लोग ChatGPT या किसी भी AI मॉडल को देखकर या तो अत्यधिक उत्साहित हो जाते हैं या फिर डर जाते हैं। लेकिन सच्चाई इन दोनों के बीच में कहीं खड़ी है। AI एक शक्तिशाली मशीन है, लेकिन मशीन आखिर मशीन ही है। उसमें न भाव है, न चेतना, न अनुभूति और न ही समग्र दर्शन। वह आपके शब्दों को समझ सकता है, लेकिन आपके भीतर चल रही संवेदना को नहीं। वह डेटा पढ़ सकता है, लेकिन जीवन नहीं।

ChatGPT या कोई भी AI मॉडल बिना आपके knowledge के लगभग बेकार है। सवाल पूछने की क्षमता, संदर्भ जोड़ने की समझ, बहस करने का हुनर और चीजों को अलग-अलग कोण से देखने की दृष्टि अगर आपके अंदर नहीं है, तो AI आपको आधा-अधूरा और कई बार गलत उत्तर देगा। एक बार में सही उत्तर मिल ही जाए, यह जरूरी नहीं। आपको उसे दिशा देनी पड़ती है। Circumstances जोड़ने पड़ते हैं। संदर्भ समझाना पड़ता है।

AI fact check कर सकता है। आपके लिखे को सजा सकता है। SEO कर सकता है। अच्छी image बना सकता है। लेख लिख सकता है। लेकिन उसमें “भाव” नहीं है। दर्शन को AI नहीं समझता। वह pattern समझता है। Probability समझता है। Language समझता है। लेकिन “अनुभव” नहीं समझता।

मेरे अपने अनुभव में भी यही बात सामने आई है। Water Grid, जीविका और कई जटिल सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर हमने ChatGPT के साथ घंटों चर्चा की। कई बार शुरुआत में उसने किसी चीज़ को सही बताया, लेकिन लंबे संवाद और लगातार प्रश्नों के बाद खुद अपने निष्कर्ष बदल दिए। इसका प्रमाण आज भी YouTube पर “Podcast with ChatGPT” के रूप में मौजूद है। यानी AI का उत्तर अंतिम सत्य नहीं होता। वह आपके इनपुट, आपके प्रश्न और आपके संदर्भ के अनुसार evolve करता है।

AI की सबसे बड़ी ताकत यही है कि वह आपके सोचने के तरीके को धीरे-धीरे copy करने लगता है। वह आपकी writing style पकड़ लेता है। आपके narrative को समझने लगता है। लेकिन जहां संदर्भ बदलता है, जहां दर्शन बदलता है, जहां परिस्थिति के अनुसार विचार बदलते हैं — वहां AI अक्सर भ्रमित हो जाता है। मेरे case में भी यही होता है। उसे कई बार समझ में नहीं आता कि मैं किस पक्ष में हूं, क्योंकि मैं fixed ideology से operate नहीं करता। मैं संदर्भ और परिस्थिति के अनुसार विश्लेषण करता हूं।

यही कारण है कि AI को judge की कुर्सी देना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि उसमें समग्रता की कमी है। वह आये दिन गलत निर्णय देता है और फिर कहता है — “क्षमा कीजिये, सटीकता की कमी थी।” कारण साफ है — उसमें भावना नहीं है, अनुभव नहीं है, जीवन का प्रत्यक्ष बोध नहीं है।

और सबसे खतरनाक चीज़ क्या है?

नुक्ते का हेर-फेर।

एक छोटा सा punctuation, एक छोटा सा शब्द, एक छोटा सा संदर्भ — और अर्थ पूरी तरह बदल सकता है। “खुदा” को “जुदा” बनने में समय नहीं लगता। मशीन शब्द देखती है, मनुष्य भाव देखता है। इसलिए अंतिम नियंत्रण हमेशा मनुष्य के पास ही रहना चाहिए।

AI आवश्यक है। उपयोगी है। शक्तिशाली है। लेकिन उस पर पूर्ण निर्भरता ठीक नहीं। मशीन का उपयोग कीजिए, उसके भरोसे समाज, न्याय, शिक्षा और निर्णय प्रणाली को मत छोड़ दीजिए। Human oversight आवश्यक है।

क्योंकि ज्ञान सिर्फ सूचना नहीं होता।
ज्ञान अनुभव, संवेदना, विवेक और समग्रता का योग होता है।

राधे राधे।

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *