50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10S लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशंस से लेकर यहां जानें सबकुछ

Realme ने चीन में 16 दिसंबर को Realme 10S स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से कंफर्म हुआ था कि यह फोन आज दस्तक देने वाला है। Realme 10S बजट स्मार्टफोन है और इसने कंपनी की किफायती सीरीज के तहत एंट्री ली है। आपको बता दें कि कंपनी ने Realme 10 Pro Plus 5G, Realme 10 Pro 5G, Realme 10 5G और Realme 10 4G को कई मार्केट में उतारा है। हालांकि भारत में सिर्फ प्रो मॉडल ही उपलब्ध हैं। ऐसे में यह उम्मीद है कि Realme 10S भारत में भी आ सकता है। मगर कंपनी ने भारत में आने के लिए अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। आइए रियलमी 10एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Realme 10S के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Realme 10S में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन फुल एचडी+ 1080 x 2408 पिक्सल, 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 401 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 90.4 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। फोन की राइट साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। प्रोसेसर के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Dimensity 810 दिया गया है। 

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो रियलमी के फोन की लंबाई 164.4mm, चौड़ाई 75.1mm, मोटाई 8.1mm और वजन 191 ग्राम है।  बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक RAM और 128 GB/256GB इंटरनल स्टोरेज है। यह Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी को देखते हुए इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
 

Realme 10s की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Realme 10s के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 Yuan यानी कि 13,053 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,299 Yuan यानी कि 15,429 रुपये में खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Streamer Blue और Crystal Black जैसे दो कलर ऑप्शन में आएगा।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *