इस शख्स ने खरीदी भारत की सबसे महंगी कार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!

हर कार शौकीन का सपना एक सुपरकार खरीदना होता है। भारत में भी बड़े पैमाने पर लग्जरी कार को खरीदने का शौक रखा जाता है। हैदराबाद के एक व्यवसायी, नसीर खान को भी महंगी कारों को खरीदने का शौक है और उन्होंने अपने बेड़े में भारत की सबसे महंगी कार – McLaren 765LT Spider को जोड़ा है। इस कन्वर्टिबल कार में 4.0 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 765 PS की पावर जनरेट करने में सक्षम है।

Cartoq.com के मुताबिक, McLaren 765LT Spider भारत की सबसे महंगी सुपरकारों में से एक है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये है। नसीन खान ने हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस होटल में इस सुपरकार की डिलीवरी ली। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि खान भारत में 765 एलटी स्पाइडर खरीदने वाले पहले ग्राहक हैं। उन्होंने लाल रंग की McLaren 765LT Spider खरीदी है।
 

नसीर ने इस कार के साथ Instagram पोस्ट भी किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, (अनुवादित), “घर में आपका स्वागत है मैकलेरन 765एलटी स्पाइडर इस ब्यूटी की डिलीवरी लेने के लिए क्या राजसी जगह है!”

यह सुपरकार McLaren द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे तेज कन्वर्टिबल कारों में से एक है। इसका रूफ केवल 11 सेकेंड में पूरी तरह से खुल जाता है। कार 4.0 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 765 पीएस की मैक्सिमम पावर और 800 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है।

नसीर खान खुद को कार कलेक्टर और व्यवसायी बताते हैं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में विभिन्न लग्जरी कार देखी जा सकती है। उनके कलेक्शन में रोल्स Rolls Royce Cullinan, Mercedes-Benz G350d, Ferrari 812 Superfast, Lamborghini Aventador, Lamborghini Urus जैसी कई महंगी लग्जरी सुपरकार शामिल हैं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *