Elon Musk का यू टर्न, पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स से हटेगी रोक

बिलिनेयर Elon Musk ने कुछ पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स पर रोक लगाने के फैसले को वापस ले लिया है। मस्क ने इन पत्रकारों पर उनके परिवार की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया था। पत्रकारों को ट्विटर पर ब्लॉक करने को लेकर लेकर संयुक्त राष्ट्र और यूरोपियन यूनियन (EU) ने भी आपत्ति जताई थी। 

मस्क ने एक ट्वीट में कहा, “जिन एकाउंट्स से मेरी लोकेशन की जानकारी दी है उन पर रोक हटा दी जाएगी।” पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स को निलंबित करने के बाद मस्क की कड़ी आलोचना हो रही थी। उन्होंने इस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था, “प्रेस की ओर से फ्रीडम ऑफ स्पीच को लेकर नई पसंद को देखना प्रेरणादायक है।” ट्विटर ने इस सप्ताह अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए कहा था कि मानवीय कोशिशों या सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान किसी व्यक्ति की लोकेशन को शेयर के अलावा ऐसा करने वाले करने वाले एकाउंट्स या ट्वीट्स को हटाया जाएगा। 

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव Antonio Guterres ने ट्विटर से पत्रकारों को निलंबित करने पर चिंता जताई थी और इसे एक खतरनाक उदाहरण बताया था। EU ने Twitter पर पाबंदियां लगाने की चेतावनी दी थी। EU ने कहा था कि आगामी मीडिया कानून में ट्विटर पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। EU की कमिश्नर Vera Jourova ने ट्वीट कर कहा था, “पत्रकारों को एकतरफा तरीके से ट्विटर पर निलंबित किया जाना चिंताजनक है। EU के डिजिटल सर्विसेज एक्ट में मीडिया की स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों का सम्मान करने की आवश्यकता है। इसे हमारे मीडिया फ्रीडम एक्ट में दोहराया गया है। एलन मस्क को इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसका उल्लंघन करने पर जल्द पाबंदियां लग सकती हैं।” 

ट्विटर ने ऐसे बहुत से पत्रकारों के एकाउंट पर रोक लगाई थी जो मस्क से जुड़ी रिपोर्टेस देते थे। इनमें Washington Post, the New York Times, Mashable, CNN और Substack के पत्रकार शामिल हैं। इन पत्रकारों के ट्वीट भी हटा दिए गए हैं। Musk ने इस सप्ताह इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla के लगभग 3.58 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इससे मिलने वाली रकम कहां खर्च की जा रही है। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई जानकारी में बताया गया है कि Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर मस्क ने सोमवार से बुधवार तक शेयर्स की बिक्री की है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *