सिंगल चार्ज में 70km रेंज के साथ देश का पहला ट्रांसफॉर्मेबल EV RM Buddie 25 लॉन्च, मात्र Rs 999 में करें बुक!

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ निर्माता कंपनियां अब नए प्रयोग करने लगी हैं। EV सेग्मेंट में अब ऐसे व्हीकल पेश किए जा रहे हैं जो एक साथ कई तरह के काम में लिए जा सकते हैं। कुछ ऐसा ही प्रयोग नासिक बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी रीवेम्प मोटो (Ravamp Moto) ने किया है। कंपनी ने इसका पहला ट्रांसफॉर्मेंबल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लॉन्च किया है। इसका नाम RM Buddie 25 है। यह एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है जो सिंगल चार्ज में 70 किलोमीटर रेंज के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस टू-व्हीलर की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
 

RM Buddie 25 EV की कीमत

आरएम बडी 25 ईवी को कंपनी ने 66,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इसको 999 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए बुकिंग ओपन है। इसकी डिलीवरी अप्रैल 2023 तक शुरु होने की बात कही गई है। 
 

RM Buddie 25 EV की बैटरी, पावर

RM Buddie 25 EV में 48V, 25Ah लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में 70 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में 2 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ सकता है। इसकी खास बात ये है कि इसके लिए किसी तरह के रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस की जरूरत भी नहीं पड़ने वाली है। 
 

RM Buddie 25 EV का डिजाइन, फीचर्स

कंपनी के मुताबिक, आरएम बडी 25 ईवी देश का पहला ट्रांसफॉर्मेबल इलेक्ट्रिक टूव्हीलर है। इसमें चाइल्ड सीट, सैडल स्टे और सैडल बैग जैसी चीजों को 30 सेकंड के अंदर जोड़ा या हटाया जा सकता है। इसके फ्रंट साइड में दोनों तरफ हेडलाइट मिलती हैं। इसके रियर में एक गोलाकार टेल लाइट दी गई है। इसका डिजाइन बेहत क्लासी है और बहुत जल्दी आपको आकर्षित कर लेता है। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में कई मॉडर्न फीचर्स भी कंपनी ने दिए हैं जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर भी शामिल है। इसके अलावा एक समर्पित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से इसकी राइडिंग के दौरान डिटेल्स और अन्य आंकड़ों पर नजर रख सकते हैं। ईवी में 12 इंच पहिए दिए गए हैं। यह 12 डिग्री ग्रेडिबिलिटी के साथ आता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *