Avatar 2 की शानदार कमाई! 2022 की कई बड़ी बॉलीवुड फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ा

Avatar 2 Box Office Collection Day 6 : जेम्स कैमरून की फ‍िल्‍म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (Avatar: The Way of Water) का बॉक्‍स ऑफ‍िस पर डंका बज रहा है। इस फ‍िल्‍म ने अपनी कमाई से इस साल की कई बड़ी बॉलीवुड फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे कलाकार थे। रिलीज के महज 6 दिनों में अवतार 2 (Avatar 2) अपने कलेक्‍शन से चौंका रही है। अनुमान है कि रिलीज के एक सप्‍ताह में यह फ‍िल्‍म 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार सकती है।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रिलीज के सिर्फ 3 दिनों में भारत में 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करने वाली ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ वीकडेज में भी अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है। बताया जाता है कि फ‍िल्‍म ने इस सोमवार को 18 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई की। मंगलवार को भी यही प्रदर्शन बरकरार रखा और 14 से 16 करोड़ रुपये के बीच कलेक्‍शन हासिल किया। बुधवार को फ‍िल्‍म ने करीब 15 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। माना जा रहा है कि यह फ‍िल्‍म अपनी रिलीज के पहले हफ्ते तक पहुंचते हुए भारत में 200 करोड़ रुपये से ऊपर का बिजनेस कर सकती है। 

वीकेंड में फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन और उछल सकता है, क्‍योंकि क्रिसमस का त्‍योहार आ रहा है। हालांकि इस हफ्ते रोहित शेट्टी निर्देशित और रणवीर सिंह स्‍टारर सर्कस (Cirkus) भी रिलीज होने जा रही है। देखना होगा कि सर्कस को लोग किस तरह का रेस्‍पॉन्‍स देते हैं। 

अवतार 2 के 6 दिनों के कलेक्‍शन को टटोलें, तो इसने अबतक लगभग 180 करोड़ का कलेक्‍शन भारत में किया है। यह बॉलीवुड की कई बड़ी फ‍िल्‍मों के कलेक्‍शन से बेहतर है। उदाहरण के लिए, इस साल आई ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा ने 78 करोड़ रुपये की कमाई की। अक्षय कुमार की राम सेतु ने 71.87 करोड़ रुपये कमाए। आमिर खान और करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा का लाइफटाइम कलेक्शन 58 करोड़ रुपये रहा। अवतार 2 ने अगर यही स्‍पीड बनाए रखी, तो वह अजय देवगन की दृश्यम 2 के लाइफटाइम बिजनेस को भी पीछे छोड़ सकती है। 

इस फ‍िल्‍म ने अपने शुरुआती वीकेंड में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर $435 मिलियन (लगभग 3,598 करोड़ रुपये) की जबरदस्त कमाई की है। यह साल 2009 में आई Avatar के आगे की कहानी है। फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जोए साल्डाना, केट विंसलेट, सिगौरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ब्रिटेन डाल्टन जैसे कलाकार हैं। अवतार: द वे ऑफ वॉटर भारत में 3,800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इसे अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में देखा जा सकता है। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *