Airtel और Jio के टैरिफ जल्द हो सकते हैं महंगे

देश में टेलीकॉम कंपनियां अगले वर्ष मार्च तक टैरिफ को 10 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। इसके पीछे इन कंपनियों के रेवेन्यू और मार्जिन पर बढ़ता प्रेशर एक बड़ा कारण है। देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के सितंबर तिमाही में एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में मामूली बढ़ोतरी हुई है। 

Business Insider की एक रिपोर्ट में Jefferies के हवाले से बताया गया है कि Bharti Airtel और Reliance Jio इस फाइनेंशियल ईयर की अंतिम तिमाही में टैरिफ को 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा कर सकती हैं। अगले फाइनेंशियल ईयर में भी टैरिफ को 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में जियो के ARPU में 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। Airtel के लिए यह लगभग चार प्रतिशत की थी। एनालिस्ट्स का कहना है कि भुगतान नहीं करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के लिए रिक्वेस्ट अधिक होने से टेलीकॉम मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ने का संकेत मिल रहा है। 

एयरटेल ने 99 रुपये के प्लान को वापस लेने के साथ प्राइस बढ़ाने की शुरुआत कर दी है। इसका प्राइस लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये किया गया है। नए प्लान में 24 दिनों के लिए अनिलिमिटेड कॉलिंग, 1 GB डेटा और 300 SMS दिए जा रहे हैं। हालांकि, यह कुछ सर्कल्स में ही उपलब्ध है। TRAI के डेटा के अनुसार, जियो ने सितंबर में लगभग 7,20,000 वायरलेस सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। भारती एयरटेल के मोबाइल यूजर्स में लगभग 4,12,000 की बढ़ोतरी हुई है। 

Reliance Jio के पास लगभग 38.8 करोड़ इंटरनेट सब्सक्राइबर्स के साथ लगभग 52 प्रतिशत मार्केट शेयर है। भारती एयरटेल लगभग 17.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरे स्थान पर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का केवल 30 लाख इंटरनेट सब्सक्राइबर्स के साथ चौथा स्थान है। एक गैर सरकारी संगठन Oxfam की रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजना ‘Digital India’ में सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी बहुत कम है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने की स्कीम BharatNet की प्रगति भी कम है। जियो और एयरटेल जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के बड़े शहरों में अपनी 5G सर्विसेज शुरू करने से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच विभाजन स्पष्ट है। मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिहाज से पुरुषों की संख्या महिलाओं से लगभग 30 प्रतिशत अधिक है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *