पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘लाल घाघरा’ यूट्यूब पर लगातार दूसरे दिन भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को मिली इस सफलता से सारेगामा हम भोजपुरी के मैनजिंग डायरेक्टर बद्रीनाथ झा बेहद गदगद हैं और अब वे पवन सिंह को लेकर और भी कई गाने बनाने वाले हैं। इसकी घोषणा बद्रीनाथ झा ने कर दी है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह के इस गाने को हर तरह के दर्शक पसंद कर रहे हैं। यह गाना खास कर महिलाओं में खूब लोकप्रिय हुआ है, जो भोजपुरी म्यूजिक के लिए अच्छी खबर है।

3546ca17-1860-4fd7-9760-909b125d06fd

बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना ‘लाल घाघरा’ हमारे यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ और अब तक इसे 16,483,210 लोग देख चुके हैं, जो हमें और अच्छा करने को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हम इंडस्ट्री को बदलने के लिए आगे आएं और नकारात्मक चीजों को छोड़कर सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें। सारेगामा हम भोजपुरी का मकसद ही है अच्छे गाने को रिलीज करना और उसे प्रमोट करना। इसी कड़ी में जब इस गाने के लिए हमसे अप्रोच किया गया, तो हमने बिना देर किए इसके लिए सहमति दे दी। नतीजा सबके सामने है। लाल घाघरा को रिलीज वाले दिन ही 12 मिलियन व्यूज मिल गए थे और अभी तक 16 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया है। ये आंकड़ा फिलहाल तो रुकने वाला नहीं। गाने को मिल रहे प्यार और आशीर्वाद से हम सबों को भरोसा है कि यह गाना 100 मिलियन क्लब में भी जल्द ही शामिल हों जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे हम और भी गाने पवन सिंह को लेकर आने वाले हैं, जो एक से बढ़ कर एक होंगे।

आपको बताया दें कि गाना ‘लाल घाघरा’ में पवन सिंह और नमृता मल्ला में नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री खूब जम रही है। उनके फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। गाने का म्यूजिक वीडियो किसी ब्लॉक बस्टर गाने से कम नहीं है। इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है। म्यूजिक शुभम राज (SBR) का है। इस गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। वीडियो डायरेक्टर सरोज कटोंच है। डीओपी महेश वेंकट हैं। एडिटर विकास पवार हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed