बैंकरप्ट क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के फाउंडर को नहीं मिली जमानत, अमेरिका प्रत्यर्पण की तैयारी

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried को बहामास में जमानत नहीं मिली है। इससे उनके अमेरिका में प्रत्यर्पित किए जाने को लेकर सहमति देने की संभावना बढ़ गई है। FTX ने पिछले महीने बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया था। एक्सचेंज ने कस्टमर्स के फंड में कथित तौर पर गड़बड़ी की थी। 

अमेरिका में Sam पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। बहामास की कोर्ट में एक जज ने उन्हें 8 फरवरी तक हिरासत में रखने का आदेश दिया। इससे पहले Sam के वकील ने कहा कि उनके मुव्वकिल ने प्रत्यर्पण की कार्यवाही के अपने अधिकार को नहीं छोड़ा है। प्रत्यर्पण के मामलों में पैरवी कर चुके एक अमेरिकी वकील David Haas ने बताया, “प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में एक वर्ष या इससे अधिक लग सकता है। आमतौर पर लोग विदेश में किसी जेल में नहीं रहना चाहते।” इस बारे में Sam के वकील की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

Sam को अमेरिकी सरकार के निवेदन पर सोमवार को बहामास में गिरफ्तार किया गया था। पिछले महीने एक्सचेंज के बैंकरप्ट होने के बाद अमेरिका और बहामास में अथॉरिटीज ने Sam के खिलाफ जांच शुरू की थी। दूसरे सबसे बड़े इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने फंड की कमी होने के बाद पिछले महीने की शुरुआत में बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया था। बहामास के अटॉर्नी जनरल Ryan Pinder ने बताया कि Sam के खिलाफ आरोपों की जानकारी मिलने और अमेरिका की अथॉरिटीज के औपचारिक निवेदन देने के बाद उन्हें प्रत्यर्पित किया जाएगा। FTX का हेडक्वॉर्टर बहामास में है और इसके बैंकरप्ट होने के बाद से Sam ने बहामास को ही ठिकाना बनाया था।  

अमेरिका के रईस व्यक्तियों में शामिल Sam की अनुमानित नेटवर्थ 30 अरब डॉलर से अधिक की है। एक्सचेंज के लिए मुश्किलों की शुरुआत पिछले महीने हुई थी जब इसकी बैलेंस शीट पर सवाल उठे थे। इसके बाद एक्सचेंज के कस्टमर्स ने इससे अरबों डॉलर निकालने की कोशिश की थी लेकिन इनमें से अधिकतर अपनी रकम नहीं हासिल कर सके थे। Sam ने गोपनीय तरीके से कस्टमर्स के लगभग 10 अरब डॉलर को अपनी ट्रेडिंग फर्म Alameda Research में ट्रांसफर किया था। इस फंड का बड़ा हिस्सा गायब हो चुका है। इससे पहले भी कुछ क्रिप्टो फर्मों में कस्टमर्स के फंड की गड़बड़ी के मामले हो चुके हैं। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *