मंगल ग्रह पर आया अबतक का सबसे बड़ा भूकंप, अपने अंत से पहले बड़ी खोज कर गया InSight लैंडर

मंगल ग्रह (Mars) पर अबतक का सबसे शक्तिशाली भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के इनसाइट मार्स लैंडर (InSight Mars Lander) ने इस भूकंप का पता लगाया है, जो पिछली बार रिकॉर्ड किए गए सबसे बड़े भूकंप से कम से कम 5 गुना ज्‍यादा ताकतवर था। इसकी तीव्रता 4.7 थी। इससे पहले अगस्‍त 2021 में इस ग्रह पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यह खोज इनसाइट लैंडर की आखिरी खोज में से एक हो सकती है। मंगल ग्रह पर आने वालीं धूल भरी आंधियों ने इनसाइट के सोलर पैनलों को ढक दिया है। अपने हालिया ट्वीट में नासा ने बताया है कि इनसाइट लैंडर की पावर हकीकत में कम हो गई है। एजेंसी ने एक इमेज शेयर करते हुए बताया है कि यह इनसाइट लैंडर की आखिरी इमेज हो सकती है।  

जिस भूकंप का पता लगाया गया है, वह इस साल 4 मई की रात आया था। इसे मंगल ग्रह पर अबतक का सबसे जोरदार भूकंप बताया गया है, जिसकी तीव्रता 4.7 मापी गई थी। जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में 14 दिसंबर को प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, यह भूकंप टेक्टोनिक रूप से एक्टिव Cerberus Fossae रीजन में रिकॉर्ड किया गया। 
 

आप यह सोच रहे होंगे कि 4.7 तीव्रता का भूकंप सामान्‍य है, लेकिन ऐसा नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, करीब 5 तीव्रता का भूकंप पृथ्‍वी के लिहाज से सामान्‍य है, क्‍योंकि पृथ्‍वी पर हर साल इस तरह के 5 लाख भूकंप आते हैं। लेकिन मंगल ग्रह टेक्‍टोनिकली बहुत अधिक शांत है और 5 तीव्रता वहां के हिसाब से काफी ज्‍यादा है। अब जिस भूकंप को रिकॉर्ड किया गया है, उसकी वेव्‍स लगभग 10 घंटे तक चलीं, जो पहले की तुलना में 10 गुना अधिक लंबी थीं। वैज्ञानिकों ने कहा है कि इनसाइट लैंडर ने आजतक इतना बड़ा भूकंप मंगल ग्रह पर रिकॉर्ड नहीं किया है। 

इनसाइट लैंडर साल 2018 से मंगल ग्रह पर सक्रिय है। यह मंगल ग्रह के बारे में कई जानकार‍ियां जुटा रहा है। वैज्ञानिकों ने दिसंबर 2018 में मंगल ग्रह पर सीस्मोमीटर को सेट किया था। इसके बाद से वह मंगल ग्रह पर बड़े भूकंप रिकॉर्ड कर रहे हैं। मंगल पर इनसाइट लैंडर ने 1300 दिनों में 1,313 से अधिक भूकंपों का पता लगाया है। लैंडर का प्राइमरी मिशन आधिकारिक तौर पर साल 2020 में खत्‍म हो गया था, लेकिन नासा ने यह मिशन अभी भी जारी रखा है। हालांकि इसे ऑपरेट करने के कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *