Tata Punch EV लॉन्च 2023 के लिए कन्फर्म! होगी सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार!

Tata Motors अपनी इलेक्ट्रिक कारों के बेड़े में एक और नाम जल्द जोड़ सकती है। कंपनी Tata Punch का EV मॉडल जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके साथ में एक और इलेक्ट्रिक मॉडल भी लॉन्च हो सकता है जो Tata Altroz का होगा। इन दोनों ही इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स को टाटा मोटर्स 2023 में पेश कर सकती है। कंपनी की ओर से इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कंपनी की ओर से सामने आए एक बयान के बाद इसके कयास लगाए जा रहे हैं। 
Tata Punch EV कंपनी की ओर से जल्द ही पेश किए जाने की संभावना है। टाटा मोटर्स के पास वर्तमान में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक कार मॉडल हैं जिसमें Tata Nexon EV, Tata Tiago EV और Tata Tigor EV जैसे पॉपुलर मॉडल हैं। अब टाटा पंच ईवी और टाटा एल्ट्रोज ईवी मॉडल्स को Auto Expo 2023 में कंपनी पेश कर सकती है। टाइम्स ड्राइव की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के सेल्स हेड विवेक श्रीवास्तव ने पब्लिकेशन को एक इंटरव्यू में बताया है कि Tata Punch EV  भारतीय मार्केट में अगले साल यानि 2023 में देखने को मिल सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद इसकी बैटरी, रेंज और पावर आदि के बारे में भी खबरें आनी शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि यह कंपनी की सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी। 

Tata Punch EV में दो बैटरी पैक वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक कार को ALFA प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि Ziptron टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कंपनी इसमें कर सकती है। दो बैटरी पैक की बदौलत यह एक पैक से 300 किलोमीटर और दूसरे पैक से 350 किलोमीटर की रेंज तक जा सकेगी। इसमें 26kWh बैटरी पैक और 30.2kWh बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। 

इसके अलावा इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट पैनल, एयर कंडीशनर, ऑटोमेटिक हेडलाइट, कनेक्टिविटी तकनीक, क्रूज कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा, रियर डिफॉगर आदि फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह सभी फीचर्स अभी कयास के रूप में बताए जा रहे हैं। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है और न ही फीचर्स के बारे में कोई संकेत दिया है। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *