स्मार्टवॉच से कर पाएंगे कॉल और 7 दिन चलेगी बैटरी, मात्र 1799 रुपये में boAt Wave Electra लॉन्च

boAt ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। यह ब्रांड की Wave सीरीज के तहत पेश की गई है, जिसका नाम boAt Wave Electra है। यहां हम आपको boAt Wave Electra के बारे में बता रहे हैं। इस किफायती बजट स्मार्टवॉच का बाजार में मुकाबला Noise Colorfit Loop, Amazfit Pop 2 और अन्य स्मार्टवॉच से हो सकता है। 
 

BoAt wave Electra की कीमत

कीमत की बात की जाए तो BoAt wave Electra की कीमत 1,799 रुपये है जो कि स्पेशल लॉन्च प्राइस है। उपलब्धता की बात करें तो यह 24 दिसंबर से अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इस वॉच को को ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर्स में पेश किया गया है।
 

BoAt Wave Electra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो BoAt Wave Electra में 1.81 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD रेजॉल्यूशन और 550 निट्स पीक ब्राइटनेस है। स्क्वायर डायल वाली यह वॉच IP68 सर्टिफाइड है जो कि डस्ट, स्वेट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है। इस वॉच में एक प्रीमियम एल्यूमीनियम मिक्स मैटल डिजाइन है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो BoAt Wave Electra में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और स्लीप ट्रैकर दिया गया है। इसमें ड्यूल एक्टिविटी ट्रैकर, SpO2 सेंसर और स्लीप ट्रैकर भी दिया गया है। यह वियरेबल डिवाइस 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करता है।

इस वॉच में हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन, स्पीकर और ब्लूटूथ है। यूजर्स डिवाइस पर 50 कॉन्टैक्ट्स तक सेव कर सकते हैं। इसमें आसान एक्सेस के लिए डायल पैड भी है। यह वॉच गूगल एसिस्टेंट और सिरी को सपोर्ट करती है। इसमें व्हैक-ए-मोल और 2048 बिल्ट-इन गेम्स भी शामिल हैं। अन्य फीचर्स में म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, मौसम संबंधी अपडेट, फाइंड माई फोन मिलता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो BoAt Wave Electra को सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चलाया जा सकता है। वहीं ब्लूटूथ के साथ 2 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *