Redmi Note 12 Pro 4G थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर स्पॉट, Redmi Note 11 Pro (2023) के नाम से होगा लॉन्च!

Redmi Note 12 Pro 4G फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर स्पॉट किया गया है। इस फोन का मॉडल नम्बर वही है जो Redmi Note 11 Pro (2023) का था और जिसे TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। अब कहा जा रहा है कि यही स्मार्टफोन अलग-अलग नामों से अलग-अलग मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। 

कंपनी ने हाल ही में चीन में Redmi Note 12 Pro 5G को लॉन्च किया था। इसके साथ में दो और मॉडल्स, Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 Pro+, भी लॉन्च किए गए थे। फोन में 120Hz वाला OLED डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी दी गई है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने Redmi Note 12 Pro 4G की कथित लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इसमें फोन का मॉडल नम्बर 2209116AG मेंशन किया गया है। हाल ही में यही मॉडल नम्बर Redmi Note 11 Pro (2023) के लिए TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। कहा जा रहा है कि कंपनी Redmi Note 12 Pro 4G को अलग-अलग मार्केट्स में अलग अलग नामों से लॉन्च कर सकती है। 

Redmi Note 12 Pro 4G की कथित लिस्टिंग बताती है कि यह फोन GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा। लिस्टिंग में ये भी पता चलता है कि फोन चीन में निर्मित है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसके लॉन्च की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए इस खबर को पूरा सत्य नहीं माना जा सकता है। 

Redmi Note 12 Pro 5G को कंपनी ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 1699 युआन (लगभग 19,300 रुपये) है जिसमें इसका 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट है। फोन में 12जीबी रैम दी गई है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000एमएएच बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *