Hero Electric, Okinawa सहित कुल 12 वाहन निर्माताओं के खिलाफ जांच के आदेश, ये है कारण

देश में 12 वाहन निर्माताओं के ऊपर FAME सब्सिडी के मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए जांच शुरू हो चुकी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) को बढ़ावा देने के लिए FAME स्कीम की शुरुआत की थी, जो एक प्रकार की सब्सिडी है। इसके तहत ग्राहकों को इलेक्ट्रिक कार में अच्छी छूट मिलती है। अब, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने बीते मंगलवार संसद में बताया कि 12 कंपनियों ने FAME स्कीम के मानदंडों का कथित रूप से उल्लंघन किया है, जिसके कारण उनके ऊपर जांच शुरू हो चुकी है। 

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने संसद में बताया कि हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक सहित 10 अन्य वाहन निर्माताओं पर FAME II सब्सिडी के मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए जांच शुरू की गई है। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, निर्माताओं पर 10,000 करोड़ रुपये की फेम योजना के तहत सब्सिडी की कथित हेराफेरी का आरोप है। महेंद्र नाथ पांडे ने 20 दिसंबर को संसद में इस मामले की रिपोर्ट की थी।

हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक के अलावा, जांच के दायर में ओकाया ईवी, रिवॉल्ट इंटेलीकॉर्प, जितेंद्र न्यू ईवी टेक, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (पहले एम्पीयर), काइनेटिक ग्रीन एनर्जी, लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज, एवन साइकिल, ठुकराल इलेक्ट्रिक बाइक, विजय इलेक्ट्रिक वाहन इंटरनेशनल और एक अन्य ब्रांड शामिल हैं। 

पांडे ने बताया कि OEM के खिलाफ सरकार को प्राप्त अधिकांश शिकायतें FAME II स्कीम के तहत निर्धारित चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम (PMP) के दिशानिर्देशों के उल्लंघन से संबंधित हैं।

ओईएम के खिलाफ सरकार को की गई सभी शिकायतों को अब एक जांच एजेंसी के पास भेज दिया गया है। रिपोर्ट आगे बताती है कि प्रारंभिक जांच के कारण दो ओईएम से ईवी मॉडल की फेम योजना को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, प्रभावित ओईएम के नामों का खुलासा नहीं किया गया।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *