Flipkart Sale: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Motorola G52 लॉन्च कीमत से मिल रहा है 4500 रुपये सस्ता

भारतीय बाजार में Motorola G52 को अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले काफी सस्ते दामों में मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आज से प्लस मेंबर्स के लिए सेल शुरू हो गई है। यह सेल आज से शुरू होकर 21 दिसंबर तक चलने वाली है। Flipkart Big Saving Days सेल में Motorola G52 पर बैंक ऑफर, कीमत में कटौती समेत एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। आइए मोटोरोला जी52 पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फ्लिपकार्ट पर Motorola G52 पर ऑफर

फ्लिपकार्ट पर Motorola G52 का 6GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट 35 प्रतिशत छूट के बाद 12,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि एमआरपी 19,999 रुपये है। आपको बता दें कि कि यह फोन भारतीय बाजार में 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के साथ 16,499 रुपये में पेश किया गया था।
 

Motorola G52 पर बैंक ऑफर

बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड नॉन ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1000 रुपये की बचत कर सकते हैं। Kotak Bank क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत यानी कि 750 रुपये छूट मिल सकती है। इस फोन को 2,167 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई से भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक लिया जा सकता है।
 

Motorola G52 पर एक्सचेंज ऑफर

एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 12,050 रुपये की छूट मिल सकती है। हालांकि यह ऑफर आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। इस ऑफर के लिए आप अपना पिन कोड दर्ज करके चेक कर सकते हैं।
 

Motorola G52 के स्पेसिफिकेशंस 

स्पेसिफिकेशंस  की बात करें तो Motorola G52 में 6.6 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50MP का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।  प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर मिलता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *