Elon Musk ने कहा

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के हेड Elon Musk ने कहा है कि अपना विकल्प मिलने पर वह कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव के तौर पर हट जाएंगे। उन्होंने ट्विटर के CEO के तौर पर बरकरार रहने या इस पोस्ट को छोड़ने के बारे में यूजर्स का रुख जानने के लिए एक पोल कराया था। इसमें अधिकतर यूजर्स ने उनके इस पोस्ट से हटने के पक्ष में वोट दिया था। 

मस्क ने अक्टूबर के अंत में कंपनी को टेकओवर करने के बाद लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी। इसके बाद उन्होंने ट्विटर में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। पिछले सप्ताह कुछ पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स पर रोक लगाने के बाद उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर यूरोपियन यूनियन (EU) ने ट्विटर पर पाबंदियां लगाने के चेतावनी दी थी। हालांकि, बाद में मस्क ने यह फैसला वापस ले लिया था। इन पत्रकारों पर मस्क से जुड़ी रिपोर्ट्स देने के कारण रोक लगाई गई थी। मस्क ने चीफ एग्जिक्यूटिव के तौर पर हटने या बरकरार रहने से जुड़े पोल का परिणाम मिलने के बाद ट्वीट कर कहा, “CEO की पोस्ट के लिए कोई पर्याप्त बेवकूफ मिलने पर मैं इस्तीफा दे दूंगा।” उनका कहना था कि इसके बाद वह केवल सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को संभालेंगे। इस पोल में लगभग 1.7 करोड़ यूजर्स ने वोट दिया था। इनमें से लगभग 57 प्रतिशत यूजर्स ने ट्विटर के प्रमुख के रूप में मस्क के पद से हटने के पक्ष में वोट दिया, इसमें भाग लेने वाले लगभग 42 प्रतिशत यूजर्स चाहते थे कि वह ट्विटर के सीईओ के तौर पर बरकरार रहें। 

बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर्स में शामिल टेस्ला के भी मस्क चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। मस्क पर Tesla को अनदेखा करने के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में टेस्ला के तीसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर Leo Koguan ने मस्क को कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर हटाने की डिमांड की थी। टेस्ला में  Koguan के लगभग 2.27 करोड़ शेयर हैं, जिनकी वैल्यू लगभग 3.6 अरब डॉलर की है।  

ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और इस वजह से वह टेस्ला पर कम ध्यान दे रहे हैं। इससे पहले Koguan को मस्क का समर्थक माना जाता था। हालांकि, वह अब मस्क के स्थान पर नए CEO की नियुक्ति चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मस्क ने टेस्ला को अकेला छोड़ दिया है और कंपनी का कोई वर्किंग CEO नहीं है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *