108MP, 64MP कैमरा से लैस Doogee S99 रग्ड स्मार्टफोन पेश, रात के अंधेरे में 20 मीटर तक दूरी से खींच पाएंगे फोटो

रग्ड स्मार्टफोन ब्रांड Doogee 22 दिसंबर को Doogee S99 रग्ड फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में Doogee V30 फ्लैगशिप फोन लॉन्च किया गया है जो कि ई-सिम फीचर के साथ आता है। यहां हम आपको Doogee S99 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।

Doogee S99 में हाई क्वालिटी इमेजिंग सिस्टम दिया गया है जो कि मार्केट में मौजूद अन्य फोन को टक्कर दे सकता है। जी हां इस फोन में 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा क्लियर AI मेन कैमरा, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा है जो कि दो इंफार्रेड लाइट्स से लैस है।  इसकी बदौलत रात में भी आसानी से 15-20 मीटर की रेंज में फोटो क्लिक की जा सकती हैं। यह फोन सिर्फ हाई क्वालिटी वाले कैमरा लेंस से लैस ही नहीं, बल्कि डिजाइन में भी शानदार है। इसमें दो एलईडी और इन्फ्रारेड लाइट्स के साथ सुंदर, चमकदार मैटेलिक गैलेटिक डिजाइन है। शार्प एज कैमरा बेस के साथ मिलकर यह रिंग फोन को फ्यूचरिस्टिक लुक प्रदान करती है।
 

Doogee S99 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिए Doogee S99 में 6.3 इंच की LCD FHD+ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में MediaTek Helio G96 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 15GB RAM (8GB+7GB एक्सटेंडेड) और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इस रग्ड फोन में 6000mAh की बैटरीरी दी गई है जो कि 33W थंडर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सेफ्टी के लिए यह रग्ड फोन IP68 और IP69K सर्टिफिकेशंस के साथ आता है। यह पानी और धूल से भी सुरक्षित रह सकता है। अन्य फीचर्स के तौर पर इस फोन में NFC, नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस, ग्लोनास, गेलिलियो और बेडियो के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 

Doogee S99 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Doogee S99 की कीमत 349 डॉलर यानी कि 28,789 रुपये में मिल रहा है जो कि 150 डॉलर यानी कि 12,373 रुपये के डिस्काउंट के बाद में मिलेगा। आपको बता दें कि यह डील 22 दिसंबर को शुरू होगी और 23 दिसंबर तक जारी रहेगी। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन AliExperess और Doogeemall पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *