5000mAh बैटरी, Helio G25 SoC, 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ सस्ता  Honor X5 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Honor ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor X5 लॉन्च किया है जिसमें 6.5 इंच एचडीप्लस डिस्प्ले के साथ MediaTek Helio G25 SoC दिया गया है। यह एक एंट्री लेवल बजट फोन है जिसमें रियर में सिंगल कैमरा है और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी 26 दिसंबर को Honor 80 GT को लॉन्च करने जा रही है। लेकिन उससे पहले कंपनी ने Honor X5 को लॉन्च कर यूजर्स को एक सस्ता स्मार्टफोन ऑप्शन पेश किया है। 
 

Honor X5 की कीमत, उपलब्धता

Honor X5 की कीमत संबंधित मार्केट के अनुसार अलग हो सकती है। कंपनी ने इसे जॉर्डन में 75JD (लगभग 8,700 रुपये) में लॉन्च किया है। Honor Jordan Facebook पेज पर इसकी जानकारी दी गई है। फोन को सनराइज ओरेंज, ओशन ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि अलग अलग क्षेत्रों के लिए कलर वेरिएंट्स अलग हो सकते हैं। 
 

Honor X5 के स्पेसिफिकेशंस

Honor के X5 स्मार्टफोन में डुअल सिम मिलती है जिसमें 4G कनेक्टिविटी है। यह एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले है जो एचडी प्लस एलसीडी पैनल है। फोन में MediaTek Helio G25 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ में IMG GE8320 GPU को पेअर किया गया है। यह एक एंट्री लेवल फोन है जो 2जीबी रैम के साथ आता है। फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट की ओर 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच के अंदर फिट किया गया है। 

स्टोरेज की बात करें तो यह 32 जीबी इनबिल्ट मैमोरी के साथ आता है। इसके साथ में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट और स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, GPS, OTG, Bluetooth v5.1 और एक 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन में ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट जैसे सेंसर्स भी मौजूद हैं। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है जो कि बजट फोन के हिसाब से काफी बड़ी है। फोन के डाइमेंशन 164.04×75.57×8.92mm और वजन करीबन 193 ग्राम बताया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *