Bigg Boss 16:  इस तारीख तक बढ़ाया जाएगा बिग बॉस 16 का सफर , अब्दू रोजिक भी करेंगे कमबैक ?

Bigg Boss 16:  टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस अपने हर सीजन से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। वहीं शो को लोग खूब पसंद भी करते हैं। बिग बॉस के घर के सभी कंटेस्टेट्स शो में अपना बेस्ट देने की कोशिश करते नजर आते हैं। मगर इस सीजन के कंटेस्टेंट में से अर्चना गौतम, अब्दू रोजिक और अंकित गुप्ता दर्शकों के दिल जीतने में कामयाब रहे। अब बिग बॉस शो को पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

अब तक सभी ने देखा कि बिग बॉस शो तीन महीने तक दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करता है। जिसके बाद विनर की अनाउंसमेंट के साथ शो बंद हो जाता है। मगर अब इस शो के मेकर्स ने इसके फॉरमेट में बदलाव कर दिया है। जिसके मुताबिक अब बिग बॉस आगे तक चलने वाला है।
 

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 का ये सीजन 1 अक्टूबर को शुरू हुआ था। जिसके अनुसार शो को दिसंबर तक अपने फिनाले में होना चाहिए था। खबरों के मुताबिक अब ये सीजन 12 फरवरी 2023 तक चलेगा। अब बिग बॉस के फैंस इसे फरवरी तक देख सकते हैं। बिग बॉस 16 के चहेते अब्दू रोजिक को लेकर भी लोगों के मन में सवाल है कि क्या अब्दू रोजिक आगे भी शो में नजर आएंगे या नहीं। दरअसल, शो से हाल ही रिलीज एक प्रोमो वीडियो में अब्दू को घर से बाहर जाते देखा गया है।

इस प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि शो के होस्ट सलमान अब्दू से कहते हैं कि वह सभी घरवालों से विदा लेकर घर के बाहर आ जाएं। जिसके बाद इस नन्हे मेहमान को भी सबसे गले मिलकर रोते देखा गया है। इस वीडियो को देखने बाद अब्दू के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

एक तरफ जहां लोग अब्दू के जाने से परेशान हैं वहीं खबर ये भी है कि अब्दू घर से बाहर जा तो रहे हैं पर कुछ दिनों बाद वो फिर से वापस आ जाएंगे। वह एक गेम का शूट करने के लिए घर से बाहर जा रहे हैं। मगर वह कुछ दिन बाद फिर से घर में एंट्री लेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *