फिल्म ‘Kuttey’ में पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे अर्जुन कपूर

Kuttey:   बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) फिल्म कुत्ते (Kuttey) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अर्जुन कपूर ने हाल ही इस फिल्म का अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक देखकर उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन का किरदार काफी दमदार नजर आ रहा है। फिल्म के पोस्टर के साथ ही रिलीज की डेट भी घोषित हो गई है। जल्द ही यह फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। 

अर्जुन कपूर इस साल फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’ में नजर आए थे। जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया भी थी। फिल्म में जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी भी अहम रोल में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित रही थी। अर्जुन कपूर फिल्म ‘कुत्ते’ से दर्शकों के बीच फिर से बड़े पर्दे पर एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में उनके डायलॉग और उनका लुक देखकर फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उनके साथ तब्बू, नसीरूद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदन, शार्दुल भारद्वाज भी हैं। इसमें अर्जुन कपूर पुलिस ऑफिसर के किरदार निभा रहे हैं। 

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- ‘एक हड्डी और सात कुत्ते…चलो भसड़ शुरू करते हैं।‘ इस फिल्म को पहले 24 नवंबर को ही रिलीज किया जाना था, लेकिन अन्य फिल्मों के साथ इसके क्लैश की वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। यह फिल्म अब 13 जनवरी को रिलीज की जाएगी। 

फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले भी आसमान उन्हें कई फिल्मों में असिस्ट कर चुके हैं। फिल्म में ऐसे कलाकार हैं जिन्हें देख कर लगता है कि एक्शन पर बेस्ड ये फिल्म धमाल मचाने वाली है। अर्जुन कपूर इस साल फिल्म ‘कुत्ते’ के अलावा ‘द लेडी किलर’ और फिल्म ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ में भी नजर आएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *