गजब : समुद्र में 3 हजार मीटर नीचे ‘ईंटों की सड़क’, रिसर्चर्स भी हुए हैरान, देखें वीडियो

दुनियाभर के वैज्ञानिक पृथ्‍वी के बाहर जीवन की खोज में जुटे हुए हैं, लेकिन हमारे ग्रह पर ही ऐसा बहुत कुछ है, जिसे तलाशा जाना अभी बाकी है। उदाहरण के लिए समुद्र को ही लीजिए। वैज्ञानिक अभी तक समुद्र में खोज कर रहे हैं और कई इलाकों तक तो पहुंच भी नहीं पाए हैं। बरमुडा ट्राएंगल जैसे कई पॉइंट हैं, जिनका रहस्‍य सुलझना बाकी है। कुछ महीनों पहले इंटरनेट पर आया एक वीडियो एक नए ‘रहस्‍य’ की ओर इशारा करता है। समुद्र में 3 हजार मीटर नीचे वैज्ञानिकों ने जो देखा, वह हैरान करने वाला था।   

यूराल फेडरल यूनिवर्सिटी (UrFU) और जर्मनी की टुबिंगन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने समुद्र में बेहद गहराई में सड़क नुमा स्‍ट्रक्‍चर देखा, जोकि ईंटों से तैयार किया लग रहा था। नौटिलस (Nautilus) नाम का एक पोत इस साल की शुरुआत में इस इलाके में पहुंचा था। यह जगह हवाई द्वीप के ठीक उत्तर में प्रशांत महासागर में स्थित है। 

यह नजारा तब सामने आया, जब ओशन एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट के रिसर्चर्स अपने अभियान पर थे। उन्होंने पाया कि स्‍ट्रक्‍चर एक पक्की सड़क जैसा लग रहा था। रिसर्चर्स ने उसे ‘येलो ब्रिक रोड’ और रोड टू अटलांटिस कहकर पेश किया। जब यह खोज हुई तब जहाज, हवाई द्वीप से दूर पापाहानुमोकुकिया मरीन नेशनल मान्यूमन्ट Papahanaumokuakea Marine National Monument (PMNM) के आसपास खोज कर रहा था।

15 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला PMNM एक विश्व धरोहर स्थल है। इसमें उत्तर-पश्चिमी हवाई द्वीप भी शामिल हैं। खोज के दौरान रिसर्चर्स उस रोडनुमा स्‍ट्रक्‍चर तक पहुंचे। हालांकि यह कोई रोड नहीं है। ना ही एलियंस से इसका कोई कनेक्‍शन है। रिसर्चर्स ने इसे एक प्राचीन सक्र‍िय ज्‍वालामुखी की जियोलॉजी का उदाहरण माना है। इसका वीडियो काफी दिलचस्‍प है। 

6.31 मिनट लंबा यह वीडियो बताता है कि एक खोज ने वैज्ञानिकों को उत्‍साह से भर दिया था। उन्‍हें यकीन नहीं हो रहा था कि समुद्र में इतनी नीचे ईंटों की बनी रोड जैसा कुछ देखने को मिल सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *