भारत से मोबाइल एक्सपोर्ट चार गुना बढ़कर 90,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना

देश से मोबाइल का एक्सपोर्ट मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में लगभग 50,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में चार गुना होने की संभावना है। कोरोना से पहले के फाइनेंशियल ईयर में यह आंकड़ा लगभग 22,500 करोड़ रुपये का था। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इससे चार गुना बढ़ोतरी हो सकती है।  

डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के सेक्रेटरी, Anurag Jain ने बताया, “फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में देश से मोबाइल का एक्सपोर्ट 22,500 करोड़ रुपये का था और यह 2021-22 में बढ़कर लगभग 45,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वर्ष यह 50,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।” केंद्र सरकार ने प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत इस सप्ताह दो कंपनियों Foxconn और Padget Electronics के लिए इंसेंटिव की स्वीकृति दी है। इन दोनों कंपनियों को क्रमशः 357.17 करोड़ रुपये और 58.29 करोड़ रुपये के इंसेंटिव मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्ट्री के तहत आने वाली उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी इंसेंटिव देने के प्रपोजल पर विचार करती है। इस कमेटी में नीति आयोग के CEO Param Iyer, DPIIT के सेक्रेटरी Anurag Jain, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी Alkesh Kumar Sharma और कुछ अन्य मेंबर्स शामिल हैं। 

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple के लिए फॉक्सकॉन भारत में iPhone की और Motorola के लिए Padget Electronics स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। PLI के तहत, अभी तक 14 सेक्टर्स की लगभग  7,717 कंपनियों को इंसेंटिव दिए गए हैं। इस स्कीम के तहत सरकार देश में मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों को इंसेंटिव देती है। 

भारत में बने iPhone का Apple मुख्यतौर पर यूरोप और मिडल ईस्ट को एक्सपोर्ट करती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने लगभग 1.3 अरब डॉलर के स्मार्टफोन्स का भारत से एक्सपोर्ट किया था। हालांकि, आईफोन के कुल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी बहुत कम है। एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश को प्रोडक्शन हब के तौर पर चीन का विकल्प बनाने की योजना के लिए अच्छी प्रगति है। Apple कई वर्षों से अपने आईफोन का अधिकतर प्रोडक्शन चीन में करती है। हालांकि, चीन में मुश्किलें बढ़ने के कारण कंपनी इस स्ट्रैटेजी में बदलाव कर प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा अन्य देशों में शिफ्ट करने की योजना बना रही है।  

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *