Bhola First Look : अजय देवगन का खूंखार लुक! जानें कब रिलीज होगी ‘भोला’

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। दृश्यम 2 की कामयाबी के बाद अजय फिल्म ‘भोला’ से दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। फैंस को उनकी फिल्म का इंतजार है। दृश्यम 2 के दौरान ही उन्होंने फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया था। एक्टर ने फिल्म ‘भोला’ में अपने पहले लुक का पोस्टर और वीडियो भी शेयर किया है साथ ही इसकी रिलीज डेट भी रिवील कर दी है।

अजय देवगन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजय माथे पर चंदन लगाए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनका यह लुक हथकड़ी के साथ रिवील किया गया है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसके बैकग्राउंड से किसी व्यक्ति की आवाज आती है।
 

जो कहता है, ‘बड़ा बवाल काटे हो। अरे का नाम है रे तुम्हारा मर्दवा ? पहले कभी दिखे नहीं।’ जिसके जवाब में अजय कहते हैं कि- ‘दिखे होते तो तू नहीं दिखता।’ इन दोनों पोस्ट को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक चट्टान, सौ शैतान।  इस कलयुग में आ रहा है भोला 23 मार्च को।’

 
आपको बता दें कि फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अजय की यह फिल्म तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है। फिल्म में उनके साथ तब्बू भी अहम रोल में हैं। फिल्म की खास बात है इसका डायरेक्शन खुद अजय देवगन ने ही किया है। उनके फैंस को फिल्म में उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। फिल्म की रिलीज के बाद यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि यह दृश्यम 2 की तरह दर्शकों का मनोरंजन कर पाती है या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *