10 हजार से भी सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung का ये शानदार स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट सेल पर तगड़ा ऑफर

अगर आप अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart Big Saving Days Sale स्मार्टफोन खरीदने के लिए तगड़ा मौका है। जी हां हम आपको Samsung Galaxy F13 के बारे में बता रहे हैं, जिसे सेल में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान Samsung Galaxy F13 की कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। आइए Samsung Galaxy F13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy F13 पर ऑफर

Samsung Galaxy F13 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि सेल में यह स्मार्टफोन 9,699 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है।

फ्रीबीज में Discovery+ Subscription पर 25 प्रतिशत ऑफ मिल सकता है। वहीं महज 1 रुपये में SonyLIV, Zee5, Lionsgate Play, ShemarooME और ShortsTV अन्य का लाभ पा सकते हैं। इस फोन को 1,617 रुपये प्रति माह नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।

एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 8,450 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

Samsung Galaxy F13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy F13 में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 50MP का पहला कैमरा, 5MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन Exynos 850 प्रोसेसर पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड One UI Core 4.1 पर काम करता है।

कैमरा की बात की जाए तो इस फोन के फ्रंट में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *