रणबीर-श्रद्धा की फ‍िल्‍म Tu Jhoothi Main Makkar का टीजर रिलीज, जानें पूरी डिटेल

Tu Jhoothi Main Makkar Teaser Out : एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जल्द अपनी नई फ‍िल्‍म के जरिए  सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में वह रोमांस करते नजर आएंगे। फ‍िल्‍म के  मेकर्स ने इसका टाइटल और टीजर रिलीज कर दिया है। लव रंजन द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा एकसाथ स्‍क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 

फिल्म के टीजर में आप रणबीर और श्रद्धा की खूबसूरत जोड़ी को देख सकते हैं। दोनों का नटखट अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है। दोनों ही काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर में दोनों की केमस्ट्री देख कर लग रहा है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर सकती है। मेकर्स ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को अगले साल होली पर रिलीज करने का फैसला किया है।

‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अपनी कॉमेडी से दर्शकों को एंटरटेन कर सकती है। लव रंजन हमेशा ही अपनी फिल्मों को हटकर टाइटल देते हैं। चाहे वो ‘प्यार का पंचनामा’ हो या ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’। 

रणबीर की पिछली रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आई थीं। अब श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी अगले साल होली पर बॉक्‍स ऑफ‍िस पर धमाल मचाने आ रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *