Twitter पर यूजर्स के सामने हार गए Elon Musk, इस्तीफा देने के लिए तैयार!

Twitter के CEO एलन मस्क ने एक बार फिर से मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के बारे में बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। मस्क ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोल किया था जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या उनको ट्विटर के सीईओ के पद से हट जाना चाहिए? इस पोल के जवाब में करीबन 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। पोल का नतीजा आने के बाद एलन मस्क ने अपना फैसला बताने में जरा भी देर नहीं की और कहा कि वह जल्द ही ट्विटर के सीईओ के पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके इस ट्वीट ने एक बार फिर सबको हैरानी डाल में दिया। मस्क ने जो बात लिखी वह काफी दिलचस्प थी। 

अक्टूबर के अंत में ट्विटर मालिक बनने के बाद से ही एलन मस्क हर रोज सुर्खियों में हैं। अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर बड़़ा़ ऐलान किया है। एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। ट्विटर पर पोल में 57.5 प्रतिशत लोगों ने इस बात का समर्थन किया कि मस्क को ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन मस्क इसके जवाब में एक दिलचस्प बात लिखी। उन्होंने कहा, ‘जितना जल्द से जल्द मुझे एक बेवकूफ मिल जाएगा, जो सीईओ पद को संभाल सके, मैं ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा दे दूंगा। उसके बाद मैं केवल सॉफ्टवेयर और सर्वर टीम की जिम्मेदारी संभालूंगा।’ उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

रविवार को शुरू हुए इस पोल में 1.7 करोड़ लोगों ने वोट किया। 42 प्रतिशत लोगों ने एलन मस्क के समर्थन में वोट किया था कि वो ट्विटर के मुख्य कार्यकारी बन रहें। लेकिन 58 प्रतिशत लोगों ने उनके खिलाफ वोट किया जिसके बाद उनको आम लोगों के फैसले को मानना पड़ा। इसके अलावा, हाल ही में मस्क ने उन पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स को बहाल कर दिया जिन्हें मस्क के बारे में रिपोर्ट्स देने के कारण पिछले सप्ताह निलंबित किया गया था। मस्क ने पत्रकारों के एकाउंट्स बहाल करने को लेकर ट्विटर पर एक पोल कराया था जिसमें अधिकतर यूजर्स ने इन एकाउंट्स को बहाल करने के पक्ष में वोट दिया था। 

मस्क वर्तमान में 6 कंपनियों में सीईओ का पद संभालते हैं, जिसमें Twitter के अलावा Tesla, SpaceX, द बोरिंग कंपनी, न्यूरालिंक और मस्क फाउंडेशन भी शामिल हैं। एलन मस्क वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक हैं। फॉर्ब्स के मुताबिक एलन मस्क के पास 1.55 अरब डॉलर की संपत्ति है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *