भोजपुरी म्यूजिक के रिकॉर्ड मशीन बन चुके पावर स्टार पवन सिंह का एक और देवी गीत वायरल हो गया है। यह गीत ‘माई मोरी अंगना में अईली’ है, जिसमें पवन सिंह खुद को भाग्यशाली बात रहे हैं कि देवी दुर्गा का उनके आंगन में आगमन हुआ है। यह गीत इसी थीम पर है, जो लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह का जादू कुछ इस कदर चल रहा है कि महज कुछ घंटों में इसके व्यूज 1 मिलियन हो गए हैं। पूरा गाना शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के रूप की स्तुति है, यही वजह है कि लोगों को यह गाना खूब पसंद आ रहा है।

3a25f6af-95f9-404c-86f7-a0fad1edf8c6

इस गाने का म्यूजिक वीडियो बेहद सौम्य और भक्तिमय है। गीत ‘माई मोरी अंगना में अईली’ के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह तो नज़र आ ही रहे हैं, साथ में तेजी से भोजपुरी इंडस्ट्री में उभर कर आई अभिनेत्री नीलम गिरी भी हैं। दोनों का एपियरेंस गाने के वीडियो को और भी खास बनाने वाली है। इस गाने का लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने तैयार किया है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है, और वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं। इस गाने को प्रोड्यूस सतीश तनेजा और गोल्डी तनेजा ने किया और इस गाने को बेस्ट ऑन म्यूजिक के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे अब तक 1,235,789 व्यूज मिले है, जबकि अभी तक 24 घंटे भी नहीं हुए हैं। गाने को कोरियोग्राफ गुलाम हुसैन ने किया है। डीओपी विनय पाल और श्रवण त्यागी हैं।

वहीं, इस गाने को लेकर पवन सिंह का कहना है कि बाघ वाली मां शेरावाली का आशीर्वाद और मां सरस्वती की कृपा से मुझे लोगों ने खूब प्यार दिया है। यही वजह है कि हर साल मैं उनके आगमन के इस खास घड़ी को संगीतमय बना पाता हूँ। माता रानी सबका कल्याण करे और उनके हर एक भक्तों तक मेरा यह गाना पहुंचें, यही कामना है। आपको बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इनदिनों सबसे ज्यादा सुने और देखे जाने वाले कलाकार हैं। उनके फैन्स उनके हर गाने का इंतज़ार करते हैं। यही वजह है कि उनके आस पास भी कोई नज़र नहीं आता। वो पवन सिंह ही हैं, जिन्होंने भोजपुरी को अंतर्रराष्ट्रीय स्तर तक पॉपुलर बना दिया है। इसलिए उनके फैन्स प्यार से उन्हें रिकॉर्ड मशीन भी बुलाते हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed