मुंबई,भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का कहना है कि लिये उनके लिये अच्छी स्क्रिप्ट मायने रखती है और वह हर भाषा में काम करने की ख्वाहिश रखती है।
स्मृति सिन्हा ने अपने सिने करियर की शुरआत वर्ष 2008 में प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म ‘रंगीला बाबू’ से की। इस फिल्म में स्मृति सिन्हा ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ काम किया। इसके बाद स्मृति सिन्हा ने प्यार बिना चैन कहां रे,साजन चले ससुराल,बंधन,सौगंध गंगा मैया के, देवरा पर मनवा डोले,प्यार झुकता नहीं,लाडली प्रेम दीवानी,खून भरी मांग,प्रतिज्ञा 2, सुहाग,दूध का कर्ज, ये मोहब्बतें,साजन चले ससुराल 2 परवरिश और भाग खेसारी भाग जैसी कई फ़िल्मों में काम किया।

ba51108b-7d12-44b9-8bf1-4342187f4d8b

c6cc70b2-fbb4-4f36-b160-184cbacde25e

स्मृति सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म के अलावा टीवी सीरियल, और उड़िया फिल्मों में भी काम किया है।स्मृति सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म के अलावा टीवी सीरियल, और उड़िया फिल्मों में भी काम किया है।स्मृति सिन्हा ने 50 से अधिक भोजपुरी सिनेमा में काम किया है।स्मृति सिन्हा ने बताया कि उनके लिये अच्छी स्क्रिप्ट मायने रखती है और वह हर भाषा में काम करने की ख्वाहिश रखती है। स्मृति सिन्हा का मानना है कि अच्छी पटकथा मिलने पर वह हर क्षेत्रीय भाषा की फिल्म में काम करना चाहती है। स्मृति सिन्हा भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी बड़े स्टार्स रवि किशन, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ काम किया है। स्मृति सिन्हा बॉलीवुड फिल्म “अनुराधा” में आइटम सांग “इश्क तेरा” में गणेश आचार्य के साथ नजर आईं।स्मृति सिन्हा की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ खूब पसंद की जाती रही है।

7142dbfa-13e7-43ad-87d5-30fc42693f29
स्मृति सिन्हा ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में टीवी सीरियल ‘जय मां वैष्णो देवी’ से की थी, जिसमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया। इसके बाद स्मृति सिन्हा ने वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया, बिदाई, जाने पहचाने से ये अजनबी,हॉरर नाइट्स, नाच नचैया धूम मचैया,रसोई की रानी जय भोलेनाथ,और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे कई सीरियल में काम किया। स्मृति सिन्हा फिर से टीवी पर काम करना चाहती है। स्मृति सिन्हा का कहना है कि छोटा पर्दा तेजी से प्रगति कर रहा है और इसके दर्शकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। टीआरपी इसका प्रमाण है। स्मृति का का मानना है कि नई प्रतिभाओं को लांच करने के लिए टीवी शानदार मंच है। टीवी आज यह सबसे बड़ा मीडियम बन चुका है।स्मृति सिन्हा ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक किया है, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया।

स्मृति सिन्हा की आने वाली फिल्मों में हर हर गंगे, सनक और सदा सुहागन शामिल है। इन फिल्मों में वह पवन सिंह के साथ नजर आयेंगी। स्मृति सिन्हा ने बताया कि इन फिल्मों में उनके अभिनय के नये रंग देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed