भोजपुरी की स्टनिंग सिंगर – एक्टर अक्षरा सिंग का नवरात्र स्पेशल देवी गीत ‘चौसठ जोगीनिया माई’ आज उनके ऑफिसियल चैनल से रिलीज हो गया, जिसे देवी भक्तों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस नवरात्रि अक्षरा सिंह का रिलीज होने वाला यह पहला देवी गीत है, जिसके म्यूजिक वीडियो में अक्षरा का अलग ही अंदाज में नज़र आई है। यही वजह है कि उनके फैन्स, भोजपुरी की ऑडियंस के साथ देवी मां के भक्तों के बीच वे खूब पसंद भी की जा रही हैं।

वहीं, अक्षरा ने इस गाने की रिलीज की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी और कहा कि वे अपनी माटी और मां भोजपुरी के लिए मर मिट जाने के लिए भी तैयार हैं। साथ ही उन्होंने स्ट्रोम बेस पर बनी देवी गीत ‘चौसठ जोगीनिया माई’ को अश्लीलता और समाज में गंदगी फैलाने का षड्यंत्र करने वालों के खिलाफ एक संघर्ष भी बताया। अक्षरा ने लिखा कि “मेरी ये कोशिश सदैव, निरंतर, लगातार रहती है कि मैं अपनी माँ भोजपुरी को शिखर पर लेकर जाऊँ… भोजपुरी से भारत के विभिन्न भाषियों को अवगत कराऊँ अपनी मिट्टी बिहार यूपी के लिए मर मिट जाऊँ…..”

उन्होंने आगे लिखा -“अपने आयाम के बानगी दिखाऊँ भोजपुरी में जो तरह तरह के अश्लीलताओं को परोसने का जो खेल, गंदगी फैलाने का जो षड्यंत्र तथाकथित गुणीजनों द्वारा भ्रांतियाँ भोजपुरी समाज में फैलायी जारही है, उसी के ख़िलाफ़ उसी लड़ाई में एक लड़की अक्षरा सिंह की देवी गीत की एक नायाब कृति, संरचना, आपके समक्ष प्रस्तुत है . हम अपने समूह के साथ आपके दीदार को आतुर…अच्छा लगे तो आशीर्वाद अपेक्षित”

5a0b80ca-b743-497b-b9ad-3be895963657

गौरतलब है कि अक्षरा का यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना है, जो देवी कात्यायनी के पूजन के दिन रिलीज हुआ है। ‘चौसठ जोगीनिया माई’ का कल टीजर आउट भी आउट हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस देवी गीत में अक्षरा सिंह देवी दुर्गा की भक्ति में लीन नज़र आईं है, जहां वे कभी माता के अस्त्र के साथ भी नृत्य मुद्रा में दिखीं, माथे पर सिंदूर लगाते रौद्र रूप में नजर आई हैं।

गौरतलब है कि गाना ‘चौसठ जोगीनिया माई’ में आवाज अक्षरा ने खुद ही दी है और म्यूजिक वीडियो में भी खूब झूमती नज़र आ रही हैं। लेकिन इस गाने के गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीतकार शिशिर पांडेय हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। संचालन विपिन सिंह और कोरियोग्राफी साहिल जे अंसारी ने किया है।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed