भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) के राष्ट्रीय आधिकारिक परिषद की बैठक गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में 15 जुन 2022 को आयोजित हुई थी। जिसमें सभी पदाधिकारियों की सहमति से चम्पारण, बिहार के जलज कुमार अनुपम को “भाई” का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अगले तीन वर्षों के लिये 1 जुलाई 2022 से प्रभावी है।

जलज कुमार अनुपम “भाई” संस्था की नियमावली अनुसार इस नई भूमिका में भारत और विदेशों में भोजपुरी भाषी लोगो के बीच भोजपुरी भाषा से संबंधित भाषाई हितों को संरक्षित और बढ़ावा देने का काम और भोजपुरी भाषाई अस्मिता के आंदोलन को गति प्रदान करेंगेI साथ ही साथ, वे भोजपुरी से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक कार्यक्रमों को विकसित करने और इन कार्यक्रमों में भोजपुरिआ भागीदारी को प्रोत्साहित करना, भोजपुरी विरासत और परंपराओं को बढ़ावा और पोषण देने में “भाई” का राष्ट्रीय फलक पर प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव अविनाश त्रिपाठी ने अमेरिका से जलज कुमार अनुपम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि संस्था को विश्वास है कि जलज निस्वार्थ भाव से भोजपुरी भाषा के संरक्षण, संवर्धन,और सशक्तिकरण की दिशा में संस्था की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखेंगे।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed