भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों शर्टलेस होकर पोछा लगा रहे हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल होने हो रहा हैं। इस वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ अभी हाल ही में रिलीज उनके सुपरहिट गाना परदेसिया की हेरोइन श्वेता माहरा भी सेंसेशनल लुक में नज़र आ रहीं हैं। इस वीडियो को खेसारीलाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया है, जिसमें उनकी और श्वेता की केमेस्ट्री किसी के भी दिल छू लेगी। खासकर तब जब शर्टलेस होकर पोछा लगाते खेसारीलाल को नज़र न लगे, इसलिए श्वेता उन्हें काजल लगाती हैं।

लिंक : https://www.instagram.com/reel/CPDQmPwBmre/?utm_medium=share_sheet

खेसारीलाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने गाने के प्रमोशन के तौर पर बनाया है। सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज ‘परदेसिया’ को भोजपुरी दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया है। यही कारण है कि तीन ही दिन में इस गाने को 8.5 मिलियन (8,600,277) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इंस्ट्राग्राम पर अपना ये वीडियो पोस्ट किया है जिसे 80 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 2500 से ज्यादा कमेंट्स किए गए हैं। इस वीडियो कैप्शन में खेसारी लाल यादव ने लिखा है… ‘Stay Home, Stay Happy with Pardesiya’।

लिंक : https://youtu.be/Z0pyBemtmp8

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने पहली बार अपने गानों का प्रमोशन इंस्टाग्राम रील से किया, क्योंकि उनके भोजपुरी गाने रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। करोड़ों लोगों में उनके प्रति दीवानगी उनके गाने को हिट करा देती है। अब परदेसिया भी सोशल मीडिया पर छा गया है।

श्वेता माहरा के साथ खेसारीलाल यादव ने गाने के वीडियो में जबरदस्त डांस किया है। वहीं खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने के पीआरओ रंजन सर्वेश हैं, जिन्होंने बताया कि यह गाना हिंदी गाने परदेसिया का भोजपुरी वर्जन है, जिसका रीक्रिएशन भोजपुरी अंदाज में किया गया है, जो अब खूब पॉपुलर हुआ है।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed