भोजपुरिया रिकॉर्ड मशीन और पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्‍त को बिहार और झारखंड में रिलीज होगी। फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। अब यह फिल्‍म सिनेमाघरों में आने वाली है। भोजपुरी में सबसे अधिक सार्थक फिल्‍मों का निर्माण करने वाली यशी फिल्‍म्‍स की यह प्रस्‍तुति है, जिसने भोजपुरी को स्‍तर को हमेशा ऊंचा रखा है। इस फिल्‍म का निर्माण डिवाइन पिक्चर्स प्रा. प्रोडक्शन व जबावा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर से हुई है। इसके निर्माता अभय सिन्हा व शिवांशु पांडेय व सह – निर्माता प्रशांत जम्मुवाला हैं। फ़िल्म में पवन सिंह के साथ साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री हर्षिका पुनिचा को लांच किया गया है, जिसे दर्शकों ने ट्रेलर में पसंद भी किया है।

प्रशांत जम्मुवाला ने फिल्‍म को लेकर कहा कि कोविड महामारी की वजह से सब कुछ बंद था। अब जब धीरे – धीरे सरकार के कोविड गाइडलाइंस के साथ सिनेमाघर खुलने लगे हैं, तब ऐसे में एक बार फिर यशी फिल्‍म्‍स और बिहार की फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट अपनी जिम्‍मेदारी को निभाते हुए फिल्‍म ‘हम हैं राही प्‍यार के’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर करने जा रहा है। वे इस फ़िल्म के वितरक भी हैं। इसके लिए हमने 15 अगस्‍त का शुभ दिन चुना है। फिल्‍म पहले बिहार और झारखंड के दर्शकों के लिए रिलीज कर रहे हैं। फिल्‍म कैसी बनी है, इसकी एक झलक सबों ने फिल्‍म के ट्रेलर में देखा। अब बारी फिल्‍म की है, तो भोजपुरी के तमाम दर्शकों से अपील है कि आप इस फिल्‍म को सिनेमाघरों में जाकर देखें। उन्‍होंने कहा कि यशी फिल्‍म्स पहले भी सईंया अरब गइले ना, घातक, दुल्‍हन वही जो पिया मन भाये जैसी सुपर हिट फिल्‍म का निर्माण कर चुकी है और अब फिल्‍म ‘हम हैं राही प्‍यार के’ लेकर तैयार है।

फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। फ़िल्म में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पदम् सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं। फ़िल्म के पीआरओ रंजन – सर्वेश हैं। संगीत ओम झा और गीत अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, प्रिन्स दुबे, यादव राज व उमालाल यादव का है। स्क्रीनप्ले प्रेमांशु सिंह और अरविंद तिवारी का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और रिकी गुप्ता हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह और प्रभव चतुर्वेदी हैं। प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव हसमु शेख (सोनू), डीओपी मुकेश शर्मा और कॉस्ट्यूम कविता – सुनीता क्रिएशन का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed