भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के होली गाने के बिना इस त्यौहार के रंग संग उमंग अधूरी है। लोगों का उमंग अधूरा न रहे, इसलिए पवन सिंह एक के बाद के धमाकेदार गाना लेकर आ रहे हैं। ऐसा ही एक नया गाना ‘फलाना बो फरार भईल’ इतना वायरल हो गया कि यूट्यूब पर अभी आल इंडिया नम्बर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में उनके साथ स्मृति सिन्हा नज़र आयीं है। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई है, यही वजह है कि महज 2 दिनों में 4 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही यह भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए के नया कीर्तिमान भी है, जो पवन ने अपने नाम कर लिया है। पवन का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

तभी गाना ‘फलाना बो फरार भईल’ को मिल रही सफलता से गदगद पवन सिंह ने कहा है कि 2022 का यह सबसे बड़ा हिट होली गाना है, जो आज देश भर में ट्रेंड कर रहा है। इस अथाह प्यार के लिए तमाम ऑडियन्स का आभार। आप अपनी कृपा और आशीर्वाद यूं ही बनाये रखें। हम आपके मनोरंजन में कोई कमी नहीं होने देंगे और आगे भी एक से बढ़ कर एक गाना लेकर आते रहेंगे। पवन ने बताया कि स्मृति सिन्हा के इस गाने की लकी चार्म हैं, जिनका जलवा भी इसमें आप देख सकते हैं। इस साल उनके साथ एक और होली गाना रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों में खूब सराहा है। इसके लिए भी सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं। पवन ने बताया कि इस गाने में लिरिक्स धीरज सिंह और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

आपको बता दें कि कोई भी पर्व त्योहार का मौसम हो, लोगों को पवन सिंह के गाने के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से रहता है। अब तो यह इंतज़ार उनके बॉलीवुड के फैन्स को भी रहता है, क्योंकि हाल के दिनों में उन्होंने बॉलीवुड को भी अपनी ओर खूब आकर्षित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed