Oneplus Nord Buds 2 ईयरफोन्‍स में क्‍या खूबियां होंगी, लॉन्‍च से ठीक पहले हुआ खुलासा!

वनप्‍लस (OnePlus) जल्‍द अपने नए स्‍मार्टफोन और ईयरफोन्‍स को लॉन्‍च करने जा रही है। जानकारी के अनुसार, OnePlus Nord CE 3 Lite (वनप्‍लस नॉर्ड सीई 3 लाइट) और Nord Buds 2 TWS (नॉर्ड बड्स 2 टीडब्‍ल्‍यूएस) ईयरफोन्‍स का ग्‍लोबल लॉन्‍च 4 अप्रैल को किया जाएगा। अगले हफ्ते होने वाले लॉन्‍च से ठीक पहले Nord Buds 2 के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक के जरिए सामने आए हैं। इससे पता चलता है कि बड्स 2, IP55 रेटिंग के साथ आएगा। इसे लाइटनिंग वाइट और थंडर ग्रे कलर ऑप्‍शंस में पेश किया जाएगा। 

टिप्‍सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने Nord Buds 2 के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक किए हैं। उनके मुताबिक, OnePlus Nord Buds 2 के साथ यूजर 36 घंटों तक ऑडियो प्‍लेबैक कर पाएंगे। इसमें चार्जिंग केस का बैटरी बैकअप भी शामिल है। ये ईयरफोन्‍स IP55 रेटिंग के साथ आएंगे यानी धूल और पानी से होने वाले नुकसान से कुछ हद तक सेफ रहेंगे। फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट भी ग्राहकों को मिलेगा। शर्मा के अनुसार, आगामी Nord Buds 2, 12.4mm डायनेमिक टाइटेनियम ड्राइवर से लैस होंगे। इसमें चार माइक्रोफोन और 25dB तक का एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन करने की सुविधा होगी। इन्‍हें लाइटनिंग वाइट और थंडर ग्रे कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *