मुंबई : फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण के लिए गायिका महालक्ष्मी अय्यर ने एक गाना गाकर इस फिल्म को और भी बड़ा बना दिया है।भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं सुरेश वाडेकर ने पहले ही गाने गाकर इस फिल्म को गरिमा प्रदान किया है।वहीं महालक्ष्मी अय्यर ने मुंबई के अशोक होंडा स्टूडियो मे फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण का एक गाना गाया।
फिल्म के निर्माता झारखंड के हजारीबाग निवासी गजानंद पाठक एवं निर्देशक डा. बिमल कुमार मिश्र भी हजारीबाग निवासी है।इस फिल्म में सभी अभिनेता एवं अभिनेत्री झारखंड के हजारीबाग जिले से ही है।
इस फिल्म में रामकृष्ण परमहंस की जीवनी एवं शिक्षाओं को उसके वास्तविक स्वरूप में दिखाया गया है।स्वामी विवेकानन्द के गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस जगतगुरु है।उन्होंने पूरे जगत के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया है और दुनिया को राह दिखाने का काम किया है।उन्होंने अपने तपस्या के बल पर अध्यात्म की सबसे ऊंची अवस्था को प्राप्त किया है।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed