Redmi Note 12S price in India, availability
Redmi Note 12S को तीन कलर वेरिएंट- आइस ब्लू, पर्ल ग्रीन और ओनिक्स ब्लैक में पेश किया गया है। वर्तमान में इसे केवल पोलैंड में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट- 6GB+128GB और 8GB+256GB में लॉन्च किया गया है। हालांकि, Xiaomi के पोलैंड ऑनलाइन स्टोर में फोन को आइस ब्लू और ओनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ केवल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लिस्ट किया गया है।
Xiaomi ने फिलहाल Redmi Note 12S भारत सहित अन्य मार्केट में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Redmi Note 12S specifications, features
Redmi Note 12S के 6.43-इंच के फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) AMOLED डॉट डिस्प्ले पैनल में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स की पीक लोकल ब्राइटनेस और 409 ppi की पिक्सल डेनसिटी मिलती है। स्क्रीन का कंट्रास्ट रेशियो 4,500,000:1 है और यह रीडिंग मोड 3.0 को सपोर्ट करता है।
फोन MediaTek Helio G96 4G चिपसेट पर काम करता है, जिसे ARM Mali-G57 MC2 GPU, 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। एक समर्पित स्लॉट द्वारा माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 13-बेस्ड MIUI 14 पर चलता है।
Redmi Note 12S पर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलती है। सेटअप में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर और मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है।
Redmi Note 12S में 5,000mAh बैटरी मिलती है और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक फीचर भी है। इसका वजन 176 ग्राम और डाइमेंशन 159.87mm x 73.87mm x 8.09mm है।
