Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : 5700 से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही सलमान खान की फ‍िल्‍म, Pathaan से ज्‍यादा हैं या कम? जानें

करीब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद सलमान खान (Salman Khan) कल यानी 21 अप्रैल को बड़े पर्दे पर मुख्‍य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनकी फ‍िल्‍म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) शुक्रवार को रिलीज हो रही है। मौका ईद का है और वीकेंड भी आ रहा है, ऐसे में इंडस्‍ट्री उम्‍मीद लगा रही है कि ‘भाईजान’ की फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा कारोबार कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन के लिए 50 हजार टिकटों की बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। एक जानेमाने फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट ने यह भी बताया है कि सलमान की फ‍िल्‍म कितनी स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही है। 

फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को भारत में 4500 से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स पर दिखाया जाएगा। फ‍िल्‍म के रोजाना 16 हजार से ज्‍यादा शोज दिखाए जाएंगे। विदेशों में इस फ‍िल्‍म को 100 से ज्‍यादा देशों में 1200 से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स मिली हैं। इस तरह दुनियाभर में सलमान खान की फ‍िल्‍म को 5700 से अधिक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया जा रहा है। 
 

By Automatic RSS Feed

यह खबर या स्टोरी Aware News 24 के कर्मचारियों द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेट फीड से प्रकाशित हुई है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी. मुकदमा दायर होने की स्थिति में और कोर्ट के आदेश के बाद ही सोर्स की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *