panhfql

OnePlus ने OnePlus Nord प्रोडक्ट्स पर सेल की घोषणा की है, जिसमें OnePlus Nord CE 3 Lite 5G और OnePlus Nord Buds 2 शामिल हैं। यह सेल 12 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉन्च के वक्त पेश किए गए ऑफर्स के अलावा OnePlus ने OnePlus Nord CE 3 Lite 5G खरीदने वाले ग्राहकों को 2,299 रुपये वाले OnePlus Nord Buds CE फ्री मिलेंगे। OnePlus और Amazon की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को OnePlus Nord Buds CE फ्री मिल सकते हैं। यह ऑफर OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स, ऑफिशियल स्टोर्स और चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स पर ऑफलाइन भी उपलब्ध है। 
 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत और ऑफर्स

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरोज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसके अलावा OnePlus Nord CE 3 Lite खरीदने वाले ग्राहक वनप्लस की ऑफिशियल साइट और वनप्लस स्टोर ऐप पर 12-15 अप्रैल के बीच OnePlus Nord Watch पर 1 हजार रुपये की छूट पा सकते हैं। वहीं OnePlus Nord Buds 2 की कीमत 2,999 रुपये है। 
 

OnePlus Nord Buds CE के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nord Buds CE में 13.4mm टाइटेनियम डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। स्पेशल गेम मोड के साथ आने वाले ये बड्स ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट करते हैं। इन बड्स में 4 इक्वालाइज मोड बास, सेरेनेड, बैलेंस्ड और जेंटल शामिल हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो वनप्लस बड्स एक बार चार्ज होकर 4.5 घंटे और चार्जिंग केस के साथ 20 घंटे तक चल सकते हैं। भारत में OnePlus Nord Buds CE अगस्त 2022 में लॉन्च किए गए थे। 
 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वनप्लस का नया स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करता है। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 पर चलता है। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी में एफ/1.75 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 

OnePlus Nord Buds 2 के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus ने OnePlus Nord Buds 2 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। OnePlus Nord Buds 2 में 12.4 मिमी ड्राइवर यूनिट दी गई है। यह बड्स एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (एएनसी) के साथ आते हैं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *