Vivo X90 और Vivo X90 Pro अप्रैल आखिर में होंगे लॉन्च! 50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग का होगा सपोर्ट

Vivo बहुत जल्द भारत में Vivo X90 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। हालांकि चीनी स्मार्टफोन कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर तारीख कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन एक टिपस्टर ने बताया है कि Vivo X90 और Vivo X90 Pro इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च होने वाला है। वीवो टी2 5जी सीरीज की लॉन्चिंग के बाद कंपनी जल्द ही इसका टीजर जारी कर सकती है। Vivo X90 और Vivo X90 Pro ने फरवरी में अपना ग्लोबल डेब्यू किया था। यहां हम आपको Vivo X90 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिपस्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) के एक ट्वीट के मुताबिक, Vivo X90 और Vivo X90 Pro इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च होंगे। 11 अप्रैल को होने वाले Vivo T2 5G सीरीज के लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद Vivo द्वारा Vivo X90 लाइनअप का भारत में लॉन्च का टीजर जारी होने की उम्मीद है।

Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ को बीते साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। उसके बाद कंपनी ने Vivo X90 और Vivo X90 Pro को फरवरी में मलेशिया में पेश किया था। मलेशिया में Vivo X90 के 12GB RAM+ 256GB वेरिएंट की कीमत MYR 3,699 (लगभग 71,600 रुपये) और Vivo X90 Pro के 12GB RAM+ 256GB वेरिएंट की कीमत MYR 4,999 (लगभग 96,800 रुपये) थी।
 

Vivo X90 और Vivo X90 Pro स्पेसिफिकेशंस

Vivo X90 और Vivo X90 Pro के ग्लोबल वेरिएंट Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करते हैं। इन फोन में 6.78 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9200 SoC से लैस हैं।

कैमरा सेटअप के लिए Vivo X90 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo X90 Pro में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। दोनों फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Vivo X90 में 4,810mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo X90 Pro में 4,870mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *