Bholaa Collection Week 1 : एक हफ्ते में अजय देवगन की फ‍िल्‍म ने कितने कमाए? जानें

अजय देवगन और तब्‍बू की फ‍िल्‍म ‘भोला’ (Bholaa) ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर एक सप्‍ताह पूरा कर लिया है। हर कोई यह जानना चाहता है कि फ‍िल्‍म कैसी कमाई कर रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि भोला ने रिलीज के एक सप्‍ताह में 50 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार किया है। कल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी है और फ‍िर सेकंड वीकेंड आ रहा है। इन तीन दिनों में भोला अच्‍छी कमाई करती है, तो वह 100 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच सकती है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों पर भरोसा किया जाए, तो भोला ने एक सप्‍ताह में भारत में 56.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस सोमवार से फ‍िल्‍म की कमाई में गिरावट देखी गई थी। सोमवार से बुधवार तक फ‍िल्‍म एक भी दिन 5 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार नहीं कर पाई। इसकी वजह वीकडेज हो सकते हैं। हालांकि कल सार्वजन‍िक अवकाश का दिन है और फ‍िर वीकेंड आ रहा है, जिसका फायदा भोला को हो सकता है। 

रिलीज के सातवें दिन भोला का कलेक्‍शन सिर्फ 3.1 करोड़ रुपये पर सिमट गया, जो सभी दिनों में सबसे कम है। इंडस्‍ट्री ने फ‍िल्‍म से जो उम्‍मीदें लगाई थीं, ऐसा लगता है कि कलेक्‍शन के मामले में फ‍िल्‍म उम्‍मीदों पर खरा नहीं उतर पाई। हालांकि फ‍िल्‍म के पास 3 महत्‍वपूर्ण दिन हैं, जो यह तय कर सकते हैं कि भोला का कलेक्‍शन कहां पहुंच सकता है। 

‘भोला’ साल 2019 में आई तमिल फ‍िल्‍म ‘कैथी’ का ऑफ‍िशियल रीमेक है। ट्रेलर देखकर ही पता लग गया था कि फ‍िल्‍म को उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर सेट किया गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद एक यूजर ने भोला को पठान (Pathaan) से भी बेहतर बता दिया था। अपने ट्वीट में यूजर ने लिखा था कि फ‍िल्‍म का निर्देशन, विजुअल्‍स और सिनेमैटोग्राफी देखी जाए तो भोला फ‍िल्‍म पठान से कहीं ज्‍यादा बेहतर है। भोला में कई नामचीन कलाकार हैं। दीपक डोबरियाल, शरद केलकर, गजराज राव और संजय मिश्रा भी फ‍िल्‍म में दिखाई दिए हैं। फ‍िल्‍म को 3D के साथ-साथ IMAX में रिलीज किया गया है। 

नोट – गैजेट्स 360 हिंदी कलेक्‍शन के आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *