Redmi Note 12 4G और 12C की बिक्री आज से शुरू, 1 हजार रुपये सस्ते में खरीदें स्मार्टफोन

Redmi ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार में दो नए 4G स्मार्टफोन्स Redmi Note 12 4G और Redmi 12C पेश किए थे। अब ये दोनों स्मार्टफोन भारतीय ग्राहकों के लिए आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। यहां हम आपको Redmi Note 12 4G और Redmi 12C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Redmi Note 12 4G और Redmi 12C की कीमत

Redmi Note 12 4G के 6GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के तहत यह फोन Sunrise Gold, Lunar Black और Frosted Ice Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

लॉन्च के दौरान कंपनी ने एक ऑफर की घोषणा की जहां Note 12 4G के 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ICICI Bank क्रेडिट या डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन से 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 128GB स्टोरेज वेरिएंट को उसी ऑफर से 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Redmi 12C के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। मगर डिस्काउंट के बाद 64GB स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में मिलेगा और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,499 रुपये में मिलेगा। कलर ऑप्शन के तहत यह Blue, Black, Purple और Green कलर में उपलब्ध है।

Redmi Note 12 4G के स्पेसिफिकेशंस

Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 685 के साथ आता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का पहला कैमरा 8MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Note 12 4G में 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 

Redmi 12C के स्पेसिफिकेशंस

Redmi 12C में 6.71 इंच की IPS LCD HD+  डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1650 x 720 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20.6:9 है। यह फोन Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। Redmi 12C में Helio G85 दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। Redmi 12C में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *