OnePlus Ace 2 Xiangling Edition: Genshin Impact गेम के फैंस के लिए OnePlus ला रहा है ये खास एडिशन

OnePlus जल्द चीन में Ace 2 स्मार्टफोन का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च करने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार,  Genshin Impact गेम की थीम वाले इस स्मार्टफोन को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि  Genshin Impact एक मोबाइल गेम है, जो चीन में बेहद पॉपुलर है। इसका नाम कथित तौर पर OnePlus Ace 2 Xiangling Limited Edition होगा। क्योंकि यह स्पेशल एडिशन है, तो निश्चित तौर पर हमें इसके लुक में जगह-जगह गेम या उसके करैक्टर के हिंट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, स्पेसिफिकेशन्स मूल OnePlus Ace 2 के समान होने की संभावना है।

Gizmochina के अनुसार, OnePlus चीन में जल्द Ace 2 Xiangling Limited Edition को लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट बताती है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन एडिशन के अप्रैल में लॉन्च होने की घोषणा फरवरी में की थी। हालांकि, अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख की जानकारी शेयर नहीं की गई है। रिपोर्ट आगे बताती है कि चाइनीज सोशल मीडिया पर एक यूजर द्वारा लॉन्च की तरीख के बारे में पूछे जाने पर कंपनी ने रिप्लाई किया कि “Ace 2 Xiangling Custom Edition जल्द लॉन्च होगा।”

क्योंकि यह एक लिमिटेड एडिशन होगा, तो उम्मीद की जा रही है कि इसमें एक कस्टम पैकेजिंग मिल सकती है और साथ ही बॉक्स के अंदर जेनशिन इम्पैक्ट थीम वाले कुछ आइटम्स मौजूद हो सकते हैं। इसके अलावा, डिवाइस में कथित तौर पर लोकप्रिय क्रॉस प्लेटफॉर्म गेम के Xiangling करैक्टर से प्रेरित एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। Xiangling जेनशिन इम्पैक्ट गेम में एक 4 स्टार करैक्टर है।

OnePlus ने Ace 2 को चीन में फरवरी में लॉन्च किया था। इसमें 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1440Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 120Hz तक एडेप्टिवट रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटम्स सपोर्ट मिलता है। OnePlus Ace 2 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का कैरमा मिलता है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *