धरती के समान साइज वाले ग्रह से एस्ट्रोनॉमर्स को मिल रहे रेडियो सिग्नल

अंतरिक्ष की दुनिया में बहुत से ऐसे रहस्य हैं जो धरती पर वैज्ञानिकों के लिए पहली बने हुए हैं। एस्ट्रोनॉमर्स ने धरती के समान आकार वाले एक ग्रह और उस तारे की खोज की है जिसके आसपास यह घूम रहा है। यह धरती से लगभग 12 लाइट ईयर दूर है। एस्ट्रोनॉमर्स का कहना है कि इस ग्रह में एक मैग्नेटिक फील्ड और वातावरण भी हो सकता है। 

धरती की मैग्नेटिक फील्ड उत्तर दिशा में कम्पास की सुइयों का इशारा करने के अलावा सूर्य से निकलने वाले अधिक एनर्जी वाले कणों और प्लाज्मा की दिशा बदलकर वातावरण की सुरक्षा में मदद करती है और इससे जीवन बरकरार रहता है। रिसर्चर्स का मानना है कि  YZ Ceti कहे जाने वाले इस एक्सोप्लैनेट पर मैग्नेटिक फील्ड होने की संभावना है। Nature Astronomy जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका की कोलोराडो यूनिवर्सिटी और बकनेल यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोनॉमर्स Sebastian Pineda और Jackie Villadsen ने YZ Ceti से लगातार रेडियो सिग्नल मिलने का पता लगाया है। इन एस्ट्रोनॉमर्स को अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन की नेशनल रेडियो एस्ट्रोनॉमी ऑब्जरवेटरी में मौजूद रेडियो टेलीस्कोप Karl G Jansky का इस्तेमाल किया था। 

Pineda ने बताया, “किसी ग्रह पर वातावरण की संभावना इस पर निर्भर करती है कि उस ग्रह पर एक मजबूत मैग्नैटिक फील्ड है या नहीं।” इससे रेडियो सिग्नल निकलने का पहली बार Jackie ने पता लगाया था। Pineda ने कहा, “हमने शुरुआत में इसे देखा और इसका दोबारा दिखना इसका एक बड़ा संकेत था कि वहां कुछ हो सकता है।” एस्ट्रोनॉमर्स का कहना है कि इस एक्सोप्लैनेट की मैग्नैटिक फील्ड और यह जिस तारे का चक्कर लगा रहा है उसके बीच के इंटरएक्शन से मजबूत रेडियो रेव होने का पता चल रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसी वेव को लंबी दूरी से पकड़ने के लिए उनका बहुत मजबूत होना जरूरी है। 

हाल ही में अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के James Webb Space Telescope ने  WR 124, एक दुर्लभ वोल्फ-मेयेट तारे में विस्फोट या सुपरनोवा होने की हैरान करने वाली इमेज ली थी। यह तारा हमारे सूर्य से लगभग 30 गुना बढ़े आकार का है। इस तारे की बाहरी परतें निकलती दिख रही हैं। इससे बड़ी मात्रा में धूल और अन्य मैटीरियल निकला है जो चकाचौंध कर रहा है। किसी तारे में उसके साइकल के दौरान विस्फोट होने को सुपरनोवा कहा जाता है। NASA के अधिकारियों ने बताया था, “बड़े तारों में से कुछ ही सुपरनोवा होने से पहले ऐसे फेज में पहुंचते हैं। यह एस्ट्रोनॉमर्स के लिए अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने में काफी महत्वपूर्ण है।” 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *