Crash Test: Maruti Suzuki Alto K10 क्रैश टेस्ट में WagonR से ज्यादा सिक्योर!

Maruti Suzuki की WagonR ने क्रैश टेस्ट में Alto K10 से खराब स्कोर किया है। ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट (Global NCAP crash test) में WagonR ने सिर्फ 1 स्टार ही स्कोर किया है जो कि काफी खराब परफॉर्मेंस है। वहीं, Alto K10 ने इससे ज्यादा स्कोर किया है लेकिन कंपनी की इस कार की परफॉर्मेंस भी बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है। Maruti Suzuki WagonR ने एडल्ट ओक्यूपेंट प्रोटेक्शन यानि कि वयस्क सुरक्षा में सिर्फ 1 स्टार ही स्कोर किया जबकि बच्चों के प्रोटेक्शन के मामले में इसने एक भी स्टार स्कोर नहीं किया। 

Global NCAP क्रैश टेस्ट ने अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है। यह टेस्ट कार की सुरक्षा क्षमता को मापने के लिए किया जाता है। भारत की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी Maruti Suzuki के दो मॉडल WagonR और Alto K10 का स्कोर इस टेस्ट में बहुत खराब आया है। जैसा कि पहले बताया गया है, एडल्ट प्रोटेक्शन में वैगनआर ने 1 स्टार स्कोर किया और चाइल्ड प्रोटेक्शन में एक भी स्टार स्कोर नहीं कर पाई। वहीं, Maruti Suzuki Alto K10 ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 2 स्टार स्कोर किए और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसने भी कोई स्टार स्कोर नहीं किया। इस मामले में दोनों ही मॉडल फेल रहे। इसका वीडियो भी प्लेटफॉर्म की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। देखें वीडियो- 

Maruti Suzuki के WagonR और Alto K10, दोनों ही मॉडल सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से हैं। वहीं, Global NCAP द्वारा कंपनी के अन्य मॉडल्स भी टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें विटारा ब्रेजा एसयूवी और एर्टिगा एसयूवी शामिल हैं। यहां विटारा ब्रेजा एसयूवी को 4 स्टार की रेटिंग प्राप्त है जबकि एर्टिगा एसयूवी को 3 स्टार रेटिंग प्राप्त है। यानि कि सुरक्षा के मामले में ये दोनों ही मॉडल्स बेहतर पाए गए हैं। क्रैश टेस्ट की बात करें तो, Alto K10 ने फ्रंट साइड से आते प्रभाव में सिर और छाती को बचाने में अच्छा परफॉर्म किया। हालांकि यह बहुत अच्छा नहीं कहा गया है, सिर्फ ठीक-ठाक कहा गया है। जबकि साइड से आ रहे प्रभाव में कार ने चेस्ट को बहुत अच्छी तरह से नहीं बचाया। 

इसी तरह, चेस्ट प्रोटेक्शन में WagonR भी बहुत अच्छी साबित नहीं हुई। हालांकि इससे पहले जब इसका NCAP क्रैश टेस्ट हुआ था, उसके बाद इसकी मजबूती में सुधार भी किए गए थे, बावजूद इसके, कार ने ड्राइवर को बचाने के मामले में बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं किया है। कुल मिलाकर दो सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल सुरक्षा के मामले में बहुत अच्छे नहीं पाए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *