साउथ अफीका का अजब पौधा! नर मक्खी आकर्षित करने के लिए उड़ाता है 3D फीमेल मक्खियां!

प्रकृति ने विभिन्न तरह के जीव बनाए हैं और जीवों-पौधों की करोड़ों प्रजातियां धरती पर मौजूद हैं। इन सभी को प्रकृति ने अपना जीवन चलाने के लिए जरूरी कौशल और तकनीक भी दी हैं। अब साउध अफ्रीका में एक ऐसा विचित्र पौधा पाया गया है जो परागन यानि पॉलिनेशन के लिए झूठमूठ की मादा मक्खियां उड़ाता है ताकि पराग छोड़ने वाली नर मक्खियों को अपनी तरफ आकर्षित कर सके। यह सुनने में जितना अजीब लग रहा है, जानने में उतना ही रोचक भी है। आइए आपको बताते हैं कि यह पौधा कौन सा है, और किस तरह यह पराग कण छोड़ने वाले कीड़ों को अपनी तरफ खींचने के लिए बहुत ही हैरान करने वाला तरीका अपनाता है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज में हाल ही में एक पौधे पर स्टडी की गई है। यहां साउथ अफ्रीका में पाए जाने वाले डेजी यानि गुलबहार पौधे के बारे में एक रोचक जानकारी सामने आई है। डेजी पौधों में गॉरटेरिया डिफ्यूजा (Gorteria diffusa) नामक पौधे को स्टडी किया गया है जो पराग कण छोड़ने वाले कीड़ों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए फेक फ्लाइज़ यानि कि झूठमूठ की मक्खियां उड़ाता है। ये मक्खियां थ्री डाइमेंशनल (3D) यानि त्रिआयामी होती हैं जिनके उड़ने का केवल आभास होता है। असल में ये मक्खियां वहां होती ही नहीं हैं। 

इस स्टडी को Current Biology जर्नल में प्रकाशित किया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज के प्रोफेसर बेवरली ग्लोवर के अनुसार, इस पौधे ने अपने लिए एक ऐसी जीन विकसित कर ली है जिसे मेक ए फ्लाई जीन कहा है। पहले से मौजूद जीन और इस नई ईजाद की हुई जीन के साथ यह ऐसी परिस्थिति पैदा करता है जिससे नर मक्खियां इसके फूलों की पत्तियों की तरफ आकर्षित होती हैं। जिससे इसे पॉलिनेशन यानि कि परागण में मदद मिलती है। 

इसके पीछे का कारण भी समझ में आता है। स्टडी कहती है कि यह पौधा कठिन परिस्थितियों वाले मरुस्थल में उगता है। यहां बहुत कम बारिश होती है। छोटे से सीजन के दौरान इसे फूल भी लाने होते हैं, उनका परागण भी करना होता है, और मरने से पहले बीज में छोड़कर जाने होते हैं। इसलिए परिस्थिति के अनुसार इसमें एक ऐसी जीन पैदा हो गई है जिससे यह ज्यादा से ज्यादा नर मक्खियों को अपनी तरफ आकर्षित कर सके। यूनिवर्सिटी की प्रेस रिलीज में ये भी कहा गया है कि इस पौधे के इस प्रजाति को अस्तित्व में आए अभी बहुत अधिक समय नहीं हुआ है। दूसरी प्रजातियों से तुलना करें तो यह 20 लाख साल पुराना बताया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *