OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Launch: 5000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ Nord CE 3 Lite 5G फोन 4 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें सब कुछ

OnePlus अपनी Nord सीरीज के मच अवेटेड फोन OnePlus Nord  CE 3 Lite 5G को आखिरकार भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है और यह स्मार्टफोन 4 अप्रैल को स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। इसे OnePlus Nord CE 2 Lite के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा रहा है। फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस लीक्स में सामने आ चुके हैं। आइए इसके लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस से जुड़े सभी डिटेल्स हम आपको विस्तार से बताते हैं। 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में इसके लॉन्च की अधिकारिक घोषणा करते हुए इसका एक पोस्टर भी शेयर किया है। फोन शानदार कलर और डिजाइन में टीज किया गया है। कंपनी ने इसका पेस्टल लाइम कलर वेरिएंट लॉन्च टीजर में शेयर किया है। 4 अप्रैल को शाम 7:00 बजे इसका लॉन्च किया जाएगा जिसका ऑनलाइस स्ट्रीम भी कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर देखा जा सकेगा। 

कंपनी ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसके मुताबिक फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस बार कंपनी ने कैमरा के लिए 2 मॉड्यूल दिए हैं। एक में प्राइमरी कैमरा प्लेस होगा जबकि दूसरे मॉड्यूल में सपोर्टिव सेंसर मौजूद रहेंगे, ऐसा कहा जा रहा है। फोन में Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट होने की बात कही गई है जिसकी पुष्टि कंपनी की ओर से होना बाकी है। 
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अभी तक लीक्स में जो जानकारी सामने आई है, वह कहती है कि यह 6.7 इंच के फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आ सकता है। इसमें 4GB से लेकर 8GB तक का रैम ऑप्शन देखने को मिल सकता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो इसमें 108MP का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है। कहीं-कहीं पर मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि मेन सेंसर 64MP का होगा। इसलिए इसके बारे में पुख्ता रूप से लॉन्च के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फोन में कथित तौर पर 5,000mAh की बैटरी होने की बात सामने आई है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। कंपनी फोन के लॉन्च के साथ ही OnePlus Nord Buds 2 का लॉन्च भी 4 अप्रैल को करने जा रही है। फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।  

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *