50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा, 128 GB की स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Honor 70 Lite 5G

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Honor ने हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में अपनी Magic 5 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में Honor Magic 5 और Honor Magic 5 Pro मॉडल शामिल हैं। इन्हें Honor Magic Vs के साथ लॉन्च किया गया था। यह चीन के बाहर लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने चीन में Honor Magic 5 अल्टीमेट एडिशन भी लॉन्च किया था। Honor ने एक नया स्मार्टफोन Honor 70 Lite 5G लॉन्च किया है। 

कंपनी ने Honor 70 Lite 5G को 4 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसका प्राइस ब्रिटेन में 199 पाउंड (लगभग 20,000 रुपये) है। कंपनी ने अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इसे उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसे तीन कलर्स टाइटेनियम सिल्वर, ओशन ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में लॉन्च किया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है कि अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में ये सभी कलर्स उपलब्ध नहीं होंगे।  

Honor 70 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन Android 12 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 1,600×720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Snapdragon 480+ चिपसेट दिया गया है। इसकी ट्रिपल कैमरा यूनिट LED फ्लैश यूनिट के साथ मौजूद है। इसका 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें 2 मेगापिक्सल प्रत्येक के दो कैमरा दिए गए हैं। इसमें डिस्प्ले के ऊपर वॉटरड्रॉप नॉच स्लॉट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 128 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के विकल्पों में ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi, GPS, USB Type-C port, NFC, OTG और 3.5mm का ऑडियो जैक शामिल हैं। 

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है जो 22.5 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, कम्पास और ग्रेविटी सेंसर भी दिए गए हैं। इसके साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसका साइज 163.66mm x 75.13mm x 8.68mm और वजन 194 ग्राम का है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Magic 5 Ultimate Edition को चीन में लॉन्च किया गया। यह हैंडसेट दो कलर वेरिएंट और सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। इसमें 50W वायरलेस सपोर्ट वाली 5,450mAh बैटरी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *