Google Pixel 8 Pro फोन 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ होगा इस दिन होगा लॉन्च!

Google Pixel 8 Pro फोन को लेकर इन दिनों काफी बज़ बना हुआ है क्योंकि हाल ही में स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक सामने आया था। रेंडर्स में लीक हुआ इसका यूनीक डिजाइन और लुक। जिसके बाद इन फोन को लेकर चर्चा और ज्यादा गर्म हो गई है। Google Pixel 8 Pro में कथित तौर पर 6.7 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें राउंड कॉर्नर डिजाइन बताया गया है जो काफी आकर्षक लग रहा है। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल में भी बदलाव किए गए हैं। लेटेस्ट अपडेट फोन के बारे में एक और महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया है। 

Google Pixel 8 Pro कंपनी का अगला चर्चित स्मार्टफोन है जिसके बारे में अब लीक्स और अफवाहों का सिलसिला और ज्यादा जोर पकड़ चुका है। हाल ही में स्मार्टप्रिक्स ने टिप्स्टर @Onleaks के साथ मिलकर फोन का फर्स्ट लुक रिवील किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलेगा। जबकि इससे पहले फोन में 6.52 इंच डिस्प्ले बताया गया था। पब्लिकेशन ने अब एक ताजा अपडेट का दावा किया है जिसके मुताबिक Google Pixel 8 Pro को 10 मई को पेश किया जा सकता है।

दरअसल, Google बताई गई तारीख को एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस करने जा रही है जिसे I/O 2023 नाम दिया गया है। इस इवेंट में ही कंपनी Google Pixel 8 सीरीज को लॉन्च कर सकती है, ऐसा कहा गया है। Google Pixel 8 सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। अपडेट का आधार गूगल के पिछले साल के इवेंट को माना गया है क्योंकि Google Pixel 7 सीरीज को भी कंपनी ने पिछले साल इसी इवेंट में पेश किया था। Pixel 8 और Pixel 8 Pro का कोडनेम क्रमश: shiba और husky बताया गया है। 

Google Pixel 8 Pro को लेकर हाल ही में एक रेंडर लीक किया गया था जिसमें फोन के अंदर 6.52 इंच डिस्प्ले बताया गया था। लेकिन अब यह 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ आने की बात कही गई है। डिस्प्ले में सेंटर में पंच होल कटआउट देखने को मिल सकता है। फोन के पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड में देखे जा सकते हैं जैसा कि इसके पुराने मॉडल Google Pixel 7 में दिया गया था। वहीं, स्पीकर ग्रिल और टाइप सी पोर्ट बॉटम में दिखाए गए हैं। इसके डाइमेंशन 162.6 × 76.5 × 8.7mm बताए गए हैं। संभावना है कि जल्द ही फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर लीक सामने आ सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *